19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जहरीली नागिन से करतब दिखाना पड़ा भारी, शाजापुर में स्नेक कैचर अजगर की मौत

Snake Catcher Dies After Cobra Bite: स्नेक कैचर अजगर ने नागिन को पकड़ा था और पकड़ने के बाद नागिन के साथ करतब दिखा रहा था, इसी दौरान नागिन ने अजगर के हाथ-पैर में डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत।
2 min read
Google source verification
shajapur

snake catcher ajgar dies after cobra nagin bite, नागिन के साथ करतब दिखाते स्नेक कैचर अजगर (Sourece-Patrika)

Shajapur Snake Catcher Dies After Cobra Bite: मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में एक स्नेक कैचर को जहरीली नागिन के साथ खेल करना महंगा पड़ गया। स्नेक कैचर नागिन को पकड़ने के बाद उसके साथ करतब कर रहा था, इसी दौरान गुस्सैल नागिन ने स्नेक कैचर के हाथ और पैर में डस लिया। नागिन के डसने से स्नेक कैचर की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि स्नेक कैचर सांप पकड़ने में माहिर था लेकिन वो भी जहरीली नागिन के गुस्से से नहीं बच पाया।

स्नेक कैचर अजगर को नागिन ने डसा

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में एक नागिन को नलखेड़ा रोड निवासी स्नेक कैचर अजगर ने पकड़ा था। नागिन का रेस्क्यू करने के बाद अजगर उसके साथ करतब दिखा रहा था, लेकिन यही करतब उसके लिए मौत बन गया। नागिन से खेलते वक्त स्नेक कैचर अजगर से छोटी सी चूक हो गई और जहरीली नागिन ने उसके हाथ-पैर में डस लिया। नागिन के डसने के बाद स्नेक कैचर अजगर की तबीयत तेजी से बिगड़ी और जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया गया उसकी मौत हो गई।

टॉर्च की रोशनी में हुआ पोस्टमार्टम

स्नेक कैचर अजगर की मौत के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पोस्टमार्टम के दौरान मोहन बड़ोदिया के पोस्टमार्टम रूम की अव्यवस्थाएं भी उजागर हुईं। बिजली की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण पोस्टमार्टम रूम में डॉक्टर को टॉर्च की रोशनी में स्नेक कैचर का पोस्टमार्टम करना पड़ा। स्नेक कैचर की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। स्नेक कैचर अजगर का नागिन के साथ करतब करते आखिरी वीडियो भी सामने आया है जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बारिश के सीजन में बढ़ जाता है सांपों का खतरा

बारिश का सीजन शुरू हो चुका है और बारिश के साथ ही सांपों का खतरा भी बढ़ गया है। बारिश होने से सांपों के बिलों में पानी भर जाता है जिसके कारण सांप अपने बिलों से निकलकर लोगों के घरों या फिर किसी सुरक्षित स्थान में घुस जाते हैं। ऐसे में सावधानी बरतना बेहद आवश्यक होता है, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है। सांप के काटने पर कुछ बातों को याद रखने से किसी की भी जान बचाई जा सकती है। इसको लेकर जागरूक होना बेहद जरूरी है।

सांप काटने पर क्या करें?

  • काटे गए अंग को जितना संभव हो स्थिर रखें।
  • तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचें।
  • झाड़-फूंक, चीरा लगाने या जहर चूसने जैसी गलत विधियों से बचें।
  • यदि संभव हो तो सांप की पहचान करने की कोशिश करें, लेकिन उसे पकड़ने का प्रयास न करें।