1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 दिन की दुल्हन, मांग में सिंदूर…अर्थी पर लाल चुनरी, पत्नि का अंतिम संस्कार करते हुए फूट-फूटकर कर रोया पति

Shahjahanpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां एक सड़क हादसे में 22 साल की नई नवेली दुल्हन कल्पना समेत 4 लोगों की मौत हो गई। जहां पति ने ही किया अपनी नई नवेली दुल्हन का अंतिम संस्कार। यहां पढ़े पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
Shahjahanpur accident, bride death, tanker collision

मृतका और नई नवेली दुल्हन कल्पना | फोटो सोर्स- patrika.com

Shahjahanpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गुरुवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें 22 वर्षीय नवविवाहिता सहित चार लोगों की मौत हो गई। शादी के सिर्फ दो दिन बाद पगफेरे की रस्म करकर कार से ससुराल लौट रही दुल्हन को एक तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। जहां सोमवार को सभी मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया, वहीं पति रॉविल ने अपनी दुल्हन को नम आंखों से मुखाग्नि दी।

घटना कैसे हुई?

यह घटना गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे खुटार थाना क्षेत्र के रौतापुर कलां गांव के पास हुई। जहां तेल से भरा एक तेज रफ्तार टैंकर सामने से आ रहा था, जिसने कार को भयंकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। हादसे में दुल्हन कल्पना (22), मोहिनी (14), रीना देवी (30) और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बच्चे अभिरांश और अनिमेष घायल हो गए।

शादी के दो दिन बाद ही हुआ हादसा

कल्पना की शादी 25 अप्रैल को पुवायां थाना क्षेत्र के अगौना बुजुर्ग गांव के रहने वाले रॉविल वर्मा के साथ हुई थी। शादी के दो दिन बाद मायके वाले कल्पना को विदा कराकर ले गए थे। गुरुवार दोपहर को जब ससुर अनिल कुमार कार से बहू कल्पना को वापस ससुराल लेकर लौट रहे थे, तब यह दर्दनाक हादसा हुआ। उस समय पति रॉविल अपनी ग्रेजुएशन की परीक्षा दे रहा था, जिसके चलते वह कार में सवार नहीं था।

तीन गांवों से उठीं 4 अर्थियां

इस भीषण हादसे में चार लोगों की जान जाने के बाद सोमवार को तीन अलग-अलग गांवों से चार अर्थियां उठीं, जिससे पूरे इलाके में मातम छा गया। नई नवेली दुल्हन कल्पना की अर्थी उसके ससुराल से उठी। इसके अलावा ससुर अनिल के साढ़ू की 14 वर्षीय बेटी मोहिनी, चचेरी बहन रीना देवी और ड्राइवर निर्दोष की अर्थियां उनके अपने गांव से ही उठी।

दुल्हन को विदा किया गया अंतिम सफर पर

पोस्टमॉर्टम के बाद जब दुल्हन का शव उसके ससुराल पहुंचा, तो घर में कोहराम मच गया। कल्पना को शादी का लाल जोड़ा पहनाकर सोलह श्रृंगार किया गया। इस भावुक पल में पति रॉविल ने फफकते हुए अपनी पत्नी की अर्थी को कंधा दिया और मुखाग्नि दी।