29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में बीजेपी पार्षद के परिवार पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें वीडियो

mp news: ताऊ के परिवार पर बीजेपी पार्षद के परिवार पर हमला करने का आरोप है, पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहा है विवाद, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत।

2 min read
Google source verification
shajapur

land dispute bjp parshad family clash video viral

mp news: मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। एक पक्ष बीजेपी पार्षद का है और दूसरा उसके ताऊ के परिवार का है। बताया जा रहा है कि पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहे विवाद में ताऊ के परिवार ने बीजेपी पार्षद के परिवार पर सरेराह हथियारों से लैस होकर हमला बोल दिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलते रहे जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना में बीजेपी पार्षद के भाई समेत 5 लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

देखें वीडियो-

पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहा विवाद

घटना अकोदिया-शुजालपुर मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र के सामने की है। बीजेपी पार्षद सईद पटेल का परिवार शुजालपुर सिटी के टीला क्षेत्र में रहता है, जबकि ताऊ का परिवार अकोदिया नाका स्थित वन विभाग कार्यालय के पास रहता है। दोनों पक्षों के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद पिछले 15 साल से चल रहा है। शनिवार को इसी जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। मारपीट में बीजेपी पार्षद के बड़े भाई हाफिज पठान के सिर में गंभीर चोट आई है जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है जबकि चार अन्य लोग भी घायल है जिनमें एक को रेफर किया गया है।

मारपीट का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

बीच सड़क पर हुई दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट का मौके पर मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया है जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। बीजेपी पार्षद के पक्ष से जो शिकायत दर्ज कराई गई है उसमें लल्लू खां, समीर खां, हसीन खां, वसीम खां, आसू खां और रसूल खां के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर बीजेपी पार्षद सईद पटेल, हफीज, शादाब, साहिल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।