
IYC President Uday Bhanu Chib arrested: शाजापुर कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार (फोटो सोर्स-Patrika)
Shajapur Youth Congress protest: मध्य प्रदेश के शाजापुर में सोमवार को युवा कांग्रेस द्वारा हल्ला बोल कलेक्टर घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब (Uday Bhanu Chib), प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया (Yash Lakhan Ghanghoria)एवं आसपास की जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी पहुंचे। बस स्टैंड पर सभा का आयोजन किया गया। युवा कांग्रेस द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफा की मांग सहित भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। इसके बाद सभी कलेक्टर कार्यालय घेराव के लिए आगे बढ़े।
पुलिस द्वारा एहतियात के तौर पर पहले से ही थ्री लेयर बेरिकेडिंग व्यवस्था की गई थी। ऐसे में पहले बेरिकेड्स पर जब सभी लोग पहुंचे तभी फायर ब्रिगेड की मदद से सभी पर वाटर केनन चलाई गई और रोकने का प्रयास किया। इसके बाद भी जब यह लोग आगे बढ़ने लगे तो पुलिस द्वारा सभी को रोका गया। बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं को पुलिस बस में भरकर गिरफ्तारी (Uday Bhanu Chib arrested) कर कर अपने साथ ले गई।
किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी, महंगाई, छात्रों से जुड़े मुद्दों और सरकार की नीतियों के विरोध में जिला युवा कांग्रेस ने सोमवार को प्रदर्शन किया। दोपहर 12 बजे बस स्टैंड पर आमसभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टोरेट का घेराव करने के लिए रवाना हुए। पुलिस और प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की। इस दौरान स्थिति नियंत्रित करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। कांग्रेस ने प्रदर्शन को ‘युवा कांग्रेस का हल्ला बोल’ नाम दिया था। कार्यक्रम ‘अन्नदाताओं के सम्मान में, युवा कांग्रेस मैदान में’ नारे के साथ आयोजित किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर सिंह प्रताप ने कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य छात्रों और युवाओं की आवाज बुलंद करना है। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के सामने सवाल उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों, युवाओं और कार्यकर्ताओं के मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी।
प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। डिपो क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने की व्यवस्था की गई। होमगार्ड लाइन रोड पर भी बैरिकेडिंग की गई। इसके अलावा कलेक्टोरेट के गेट नंबर एक और दो पर सुरक्षा घेरा बनाया गया था। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए करीब 300 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए थे।
Updated on:
24 Aug 2026 04:48 pm
Published on:
24 Aug 2026 04:29 pm
