शाढ़ौरा निवासी भास्करसिंह रघुवंशी का कहना है कि शनिवार-रविवार रात करीब 10 बजे जब वे अपने खेत से लौट रहे थे, तभी अशोकनगर-गुना रोड स्थित बड़ी पुलिया के पास उन्हें अरुण रघुवंशी ने उन्हें आवाज देकर रोका। अरुण रघुवंशी के साथ वहां नीरज रघुवंशी, रघुवीर रघुवंशी, धर्मवीर रघुवंशी, पिंटू उर्फ देवेन्द्र और तीन अन्य अज्ञात लोग भी मौजूद थे जिन्होंने उनके साथ विवाद किया और फिर मारपीट शुरू कर दी। भास्करसिंह का आरोप है विवाद के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर रघुवंशी (BJP Kisan Morcha District President Dharamveer Raghuvanshi) ने उनपर फायरिंग की, जिससे वह घायल हो गए।