23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gwalior news: कैंसर से लड़ रही थी पत्नी, STF इंस्पेक्टर लिव-इन में काट रहा था मौज, ट्रैक हो रही लोकेशन

FIR against STF inspector: शादी का झांसा देकर फरार एसटीएफ टीआई आनंद कुमार जाटव की तलाश में महिला थाना पुलिस कई ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी का सुराग नहीं मिला और मोबाइल भी बंद है।
2 min read
Google source verification
FIR against STF inspector: लड़की की प्रतिकात्मत फोटो, आरोपी इंस्पेक्टर (फोटो सोर्स: पत्रिका और AI )

FIR against STF inspector: लड़की की प्रतिकात्मत फोटो, आरोपी इंस्पेक्टर (फोटो सोर्स: पत्रिका और AI )

Gwalior news: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और करीब तीन साल तक लिव-इन में रखने के आरोप में फरार एसटीएफ टीआइ आनंद कुमार जाटव की तलाश में महिला थाना पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अब तक भिंड स्थित उसके पैतृक घर समेत करीब 12 संभावित ठिकानों पर पहुंच चुकी है, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने उसके रिश्तेदारों और करीबियों की जानकारी जुटाकर उनकी गतिविधियों पर भी नजर रखना शुरू कर दिया है।

भिंड समेत संभावित ठिकानों पर दबिश

महिला थाना पुलिस ने आरोपी के पैतृक घर के अलावा उसके रिश्तेदारों और परिचितों के संभावित ठिकानों की भी जानकारी जुटाई है। पुलिस टीमों ने इन स्थानों पर दबिश देकर आरोपी की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। अब पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फरारी के दौरान आरोपी किन लोगों के संपर्क में है और उसे किसी ने ठहरने या छिपने में मदद तो नहीं दी।

दोनों मोबाइल बंद, लोकेशन ट्रेस करने में परेशानी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दो मोबाइल नंबर इस्तेमाल करता था। एफआइआर दर्ज होने के बाद से दोनों नंबर बंद हैं। इसके कारण पुलिस को उसकी लोकेशन ट्रेस करने में परेशानी आ रही है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा है।

एफआइआर के बाद से फरार

महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआइआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

2022 में महिला से हुई थी पहचान

पुलिस के मुताबिक 34 वर्षीय महिला का वर्ष 2022 में पति से अलगाव को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान थाटीपुर थाने में पदस्थ तत्कालीन एसआइ आनंद कुमार से उसकी पहचान हुई थी। महिला का आरोप है कि केस में मदद का भरोसा देकर आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर लिया और बातचीत शुरू की। महिला के अनुसार 10 अक्टूबर 2022 की रात आरोपी उसके किराए के कमरे पर पहुंचा। उसने पत्नी को कैंसर होने और उसकी हालत गंभीर होने की बात कही तथा पत्नी की मौत के बाद शादी करने का भरोसा देकर दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने करीब तीन साल तक उसे लिव-इन में रखा और बाद में शादी से मुकर गया।

सिपाही के मकान में किराए का कमरा दिलाया

पीड़िता ने बताया आनंद ने परिचित सिपाही के मकान में उसे किराए का कमरा दिलाया। अप्रैल 2025 तक आनंद ने कमरे पर आकर जल्दी ही शादी का भरोसा दिलाकर उसका शारीरिक शोषण किया। उसके बाद आनंद जाटव का तबादला एसटीएफ विंग भोपाल में हो गया। पीड़िता का कहना है अब उसने शादी की जिद की तो आनंद ने साफ मना कर दिया।