रेल प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हजरत निजामुद्दीन से चलकर तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्टेशन जा रही विशाखापटनम स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12804) ट्रेन सुबह 5:15 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से अपने गंतव्य के लिए निकली थी। घटना की जानकारी उस समय लगी जब ट्रेन ग्वालियर स्टेशन से गुजरने के बाद अनंतपेठ की तरफ बढ़ रही थी, तभी रास्ते में पड़ने वाले 'गेट कमांड 400' पर तैनात गेटमैन ने ट्रेन के पीछे से तीसरे नंबर के जनरल कोच के पहियों से तेज चिंगारी उठते देखी। खतरे को भांपते हुए गेटमैन ने बिना देरी किए स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इसके बाद लोको पायलट ने आपातकालीन स्थिति में अनंतपेठ स्टेशन पर ट्रेन रोकी।