24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / MP Weather update: चक्रवात ‘अकवान’ का असर खत्म, अचानक शुरू होगी कड़ाके की ठंड

MP Weather update: चक्रवात ‘अकवान’ का असर खत्म, अचानक शुरू होगी कड़ाके की ठंड

MP Weather update: मध्यप्रदेश में उत्तरी हवाओं से रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। इस हफ्ते तापमान गिरने की संभावना है, ठंड बढ़ेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 24 Nov 2026, 5:46 PM IST

बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - AI)

बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - AI)

MP Weather update: समुद्री तूफान का असर समाप्त होते ही मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। हवा का रुख बदलकर उत्तरी होने से अब रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते न्यूनतम तापमान 1 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की संभावना है, जिससे शहर में ठंडक बढ़ेगी। आज भी हल्की धुंध का असर दिखाई दिया और वातावरण में नमी 89 फीसदी तक दर्ज की गई। पारा 15 डिग्री पर ही ठहरा रहा, जिससे बाहर निकलने वाले लोगों को सिहरन महसूस हुई।

हालांकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम के समय मौसम में तेजी से बदलाव आ गया है और ठंडक का अहसास बढ़ने लगा है। शाम 5:00 बजे तक पारा 5 डिग्री लुढ़ककर 23.0 डिग्री पर आ गया। मौसम में घुली इस ठंडक के चलते अब लोगों के अलमारियों से स्वेटर, जैकेट और शॉल बाहर निकल आए हैं। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा, लेकिन उत्तरी हवाओं के चलते अगले दो दिनों में इसमें तेज गिरावट आएगी।

बात तापमान की करें तो ग्वालियर में 11.3 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री, जबलपुर में 12.6 डिग्री और इंदौर में 13.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दमोह में 9.2 डिग्री, रायसेन-रीवा में 11 डिग्री, गुना में 11.8 डिग्री, दतिया, छिंदवाड़ा-श्योपुर में 12 डिग्री, बैतूल में 12.7 डिग्री, नौगांव में 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रतलाम, खजुराहो, सतना, उमरिया, उमरिया, धार, नरसिंहपुर, शिवपुरी, खंडवा टीकमगढ़, सीधी, नर्मदापुरम और नौगांव में 15 डिग्री से नीचे रहा।

जानिए कैसी रहेंगी मौसमी परिस्थितियां

-एक नया पश्चिमी विक्षोभ, मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में एक ट्रफ के रूप में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर लगभग 30° उत्तर अक्षांश के उत्तर में 62° पूर्व देशांतर के साथ विस्तृत है।
-एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर गुजरात और संलग्न दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर स्थित है।
-ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बना अब कोंकण और गोवा के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।

कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह से अचानक ठंड का दौर बढ़ेगा। प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में, जहां उत्तरी हवाएं सीधी आती हैं, वहां पारा लुढ़केगा। ग्वालियर में 57 साल पहले नवंबर में रात का टेम्प्रेचर रिकॉर्ड 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं उज्जैन में 53 साल पहले न्यूनतम पारा रिकॉर्ड 2.3 डिग्री तक जा चुका है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर में इस महीने बारिश का ट्रेंड है। आने वाले दिनों में कई जिलों में बारिश की आशंका भी जताई जा रही है।