
Shivpuri Snake Bite:बाथरूम में बैठे सांप ने युवती को डसा (फोटो सोर्स- Patrika)
Shivpuri Snake Bite News: मध्य प्रदेश में बरसात का मौसम शुरू होते ही सर्पदंश (Snake Bite) के कारण मौत के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामला शिवपुरी जिले से सामने आ रहा है। यहां 23 साल की नवविवाहिता की हस्ती-खेलती जिंदगी को एक जेहरीले सांप ने छीन लिया। बाथरूम में नहाने गई युवती को इस बात कि भनक भी नहीं थी कि वहां दीवार पर एक विषैला सांप कुंडी मारकर बैठा है। मामला सिरसौद थाना क्षेत्र के मेदावली गांव का है। पुलिस ने शनिवार को मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवती अपने पीछे डेढ़ साल की मासूम को छोड़ गई है।
मामला सिरसौद थाना क्षेत्र के मेदावली गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक, मेदावली गांव निवासी 23 वर्षीय रौनक पत्नी सोनू परिहार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घर के आंगन में बने बाथरूम में नहाने गई थी। इसी दौरान दीवार पर कपड़े रखते समय उसके हाथ की उंगली में सांप ने डंस लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जांच के बाद रौनक को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के मुताबिक रौनक की उंगली पर सांप के डंसने जैसा निशान मिला है, हालांकि घर के किसी भी सदस्य ने सांप को प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा। बताया गया है कि रौनक की शादी 24 मई 2024 को सोनू परिहार से हुई थी। उसकी करीब डेढ़ साल की मासूम बच्ची भी है। नवविवाहिता की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारण की पुष्टि होगी। पूछताछ के दौरान यह बात भी सामने आई है कि घर के किसी भी सदस्य ने सांप को प्रत्यक्ष रूप या सीधे तौर पर नहीं देखा है।
-मरीज को शांत रखें और घबराने न दें।
-काटे गए अंग को कम से कम हिलाएं।
-तुरंत अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें।
-घाव को काटने, चूसने या उस पर कोई रसायन लगाने से बचें।
-रस्सी या कपड़े से अंग को कसकर न बांधें।
Updated on:
23 Aug 2026 12:48 pm
Published on:
23 Aug 2026 12:47 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
