13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में बनेगा एक और नया जिला, शिवपुरी में सीएम मोहन यादव का ऐलान

New District Announcement: सीएम मोहन यादव ने शिवपुरी के पिछोर में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 13 Nov 2026, 3:22 PM IST

cm mohan yadav

cm mohan yadav, सीएम मोहन यादव फाइल फोटो (Source- CM Mohan Yadav Facebook Page)

Shivpuri New District Announcement: मध्यप्रदेश में एक और नया जिला बनेगा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को शिवपुरी के पिछोर जिले में पिछोर को नया जिला बनाने का ऐलान किया। पिछोर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने प्रदेश की लाड़ली बहनों को नवंबर महीने की लाड़ली बहना योजना की किस्त की सौगात भी दी और सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए।

एमपी का 56वां जिला बनेगा पिछोर

सीएम मोहन यादव के द्वारा पिछोर को नया जिला बनाए जाने का ऐलान किये जाने के बाद मध्यप्रदेश में जल्द ही जिलों की संख्या 55 से बढ़कर 56 हो जाएगी। पिछोर मध्यप्रदेश का 56वां जिला होगा। बता दें कि इससे पहले मैहर, मऊगंज, निवाड़ी और पांढुर्ना भी मध्यप्रदेश में नए जिले बन चुके हैं। इसके साथ ही नागौदा और चाचौड़ा को भी जिला बनाने की घोषणा पूर्व में हो चुकी है।

शिवराज सिंह ने भी किया था ऐलान

दिलचस्प बात ये है कि पिछोर को जिला बनाने की मांग कई साल से उठ रही है, करीब तीन साल पहले मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज सिंह चौहान ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में पिछोर को जिला बनाने का ऐलान किया था। हालांकि पिछोर जिला नहीं बन पाया और अब एक बार फिर सीएम मोहन यादव ने पिछोर में मंच से ज्योतिरादित्य सिंधिया की ही मौजूदगी में पिछोर को जिला बनाने का ऐलान शुक्रवार किया है।

लाड़ली बहनों के खातों में पैसे ट्रांसफर

शिवपुरी के पिछोर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त को भी ट्रांसफर किया। योजना के तहत प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से सीएम ने 1,831 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। साथ ही, इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रिमोट का बटन दबाकर स्व-सहायता समूहों को 200 करोड़ रुपये के ऋण का अंतरण भी किया।