घटना देख आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, तब तक छात्रा कनक बेहोश हो चुकी थी। लोगों ने किसी तरह सांड से बचाया। इस दौरान सांड ने एक युवक पर भी हमला किया और उसे भी सींग मारा, जिससे युवक को भी चोट आई है। पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हुई है जिसमें काले रंग का सांड छात्रा की स्कूटी का पीछा करते और फिर छात्रा पर हमला करते दिखाई दे रहा है। घायल हालत में छात्रा कनक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पूरे घटनाक्रम में जहां बालिका घायल हो गई, वही वह अपना पेपर देने से भी चूक गई। परिजनों का कहना है कि बेटी ने पूरी मेहनत से परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन आवारा मवेशी की वजह से वह परीक्षा नहीं दे पाई। परिजनों ने प्रशासन और नगर पालिका की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।