13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में छिपकर रो रही थी बेटी, मम्मी-पापा ने भरोसे में लेकर पूछा तो बोली- ‘विशाल ने मेरे साथ गलत किया’

Indore Blackmail Case: पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने उज्जैन जिले के तराना से आरोपी विशाल राठौर को किया गिरफ्तार, दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 13 Nov 2026, 5:03 PM IST

indore crime news

20 year old girl blackmail case accused arrested from tarana, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Chatgpt)

Indore Crime: मध्यप्रदेश के इंदौर के लसूड़िया थाना इलाके में रहने वाली एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 20 वर्षीय पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को उज्जैन जिले के तराना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दोस्ती करने के बाद युवती को प्यार के जाल में फंसाया और संबंध बनाने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था लेकिन बाद में शादी के वादे से मुकर गया और ब्लैकमेल व परेशान करने लगा।

दोस्ती कर बनाए संबंध

20 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि नवंबर 2025 में उसकी पहचान सोशल मीडिया साइट पर विशाल राठौर निवासी ग्राम तराना, जिला उज्जैन से हुई थी। शुरूआत में दोनों के बीच बातचीत हुई और फिर बातचीत बढ़ने पर एक-दूसरे के नंबर ले लिए। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी और मुलाकात भी हुई। पीड़िता के मुताबिक 30 दिसंबर 2025 को विशाल उसे अपने साथ लसूड़िया इलाके में एक होटल में ले गया और वहां शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए। करीब तीन महीने बाद मार्च में जब विशाल से उसने शादी के बारे में पूछा तो आरोपी ने ये कहते हुए साफ इंकार कर दिया कि हम दोनों अलग-अलग समाज के हैं इसलिए शादी नहीं करेगा।

छिपकर रो रही थी बेटी, माता-पिता ने पूछा

पीड़िता का आरोप है कि शादी का वादे से मुकरने के बाद आरोपी विशाल ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था लेकिन करीब 10 दिन पहले विशाल ने फोन कर उसे ब्लैकमेल किया। वो पहले से ही परेशान थी इसलिए घर वालों को कुछ नहीं बताया था। गुरुवार को वो घर के एक कमरे में बैठकर रो रही थी तभी मम्मी-पापा ने उसे देख लिया। उसने हिम्मत जुटाकर परिजनों को पूरी बात बताई जिसके बाद परिजन थाने लेकर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर कुछ घंटों बाद ही आरोपी विशाल राठौर को उसके तराना स्थित घर से हिरासत में ले लिया।