इसमें प्रदेश भाजपा के महामंत्री गौरव रणदिवे, विधायक मनोज पटेल, मालिनी गौड़ और सावन सोनकर के साथ पहली बार विधायक रहे सुदर्शन गुप्ता नजर आए। ये नेता केंद्रीय मंत्री चौहान के यहां श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के साथ विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के यहां भी साथ नजर आए। उनको छोड़कर बाकी भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी और रात को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी मिलने पहुंचे। बड़ी बात ये है कि चारों नेताओं की पटरी काबीना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से नहीं बैठती है। सभी के एक साथ घूमने और नेताओं से मुलाकात की खासी चर्चा रही। माना जा रहा है कि इंदौर में कैलाश के विरोध में ये गुट दमदारी से खड़ा होकर मजबूत हो गया है। पहले सुमित्रा महाजन (ताई) विरोध करती थीं, लेकिन उनके राजनीति से दूर होने की वजह से ये संतुलन बिगड़ गया था।