24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुना के होटल में युवतियों संग आपत्तिजनक हालत में मिले कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पर एक्शन, प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी से किया बाहर

Congress leader Rahul Dangi expelled: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने गुना के होटल में मिले ब्यावरा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से बाहर कर दिया है। एमपी कांग्रेस ने प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर यह फैसला लिया है।
2 min read
Google source verification
mp congress leader rahul dangi expelled after guna hotel police raid

Guna hotel raid: एमपी कांग्रेस ने ब्यावरा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी को किया निष्काषित (फोटो सोर्स- Rahul Dangi Facebook and Google Map)

Guna hotel police raid: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने गुना के होटल में युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले राजगढ़ जिले के ब्यावरा के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी पर बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने राहुल दांगी को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक अध्यक्ष से पदमुक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित कर दिया है। इसका अर्थ सीधे तौर पर यह कि राहुल को पार्टी से बाहर (Congress leader Rahul Dangi expelled) का रास्ता दिखा दिया गया है। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर राहुल दांगी पर यह कार्रवाई की गई है।

कांग्रेस ने आधिकारिक पत्र किया जारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने आधिकारिक पत्र जारी कर राहुल दांगी पर निष्काशन की कार्रवाई की है। पत्र में बताया गया कि राहुल दांगी, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यावरा, अनेतिक कार्यों में संलिप्त पाये गये है। इस तरह के कार्यों का पार्टी हमेशा विरोध करती है और इस मानसिकता का कांग्रेस पार्टी में कोई स्थान नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार राहुल दांगी को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक अध्यक्ष से पदमुक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।

गुना के 'राज पैलेस' होटल में पकड़े गए थे ब्लॉक अध्यक्ष

जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार शाम को गुना जिले के चांचौड़ा क्षेत्र में स्थित राज पैलेस होटल में छापा मारते हुए पुलिस ने कांग्रेस के ब्यावरा ब्लॉक अध्यक्ष सहित तीन लोगों को युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। पुलिस की दबिश के दौरान पकड़ाए युवक और युवतियों ने हंगामा करते हुए रौब झाड़ने की भी कोशिश की थी। पुलिस ने होटल में कार्रवाई करने के बाद होटल मालिक सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया था। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर छापा मारा गया था।

पुलिस ने इन युवकों को पकड़ा

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी पुत्र रामप्रसाद दांगी 30 साल निवासी भोपाल बायपास ब्यावरा, इंद्र सिंह पुत्र कमल सिंह मेहर 22 साल निवासी बीनागंज, उमाकांत पुत्र दिनेश पुरी निवासी ग्राम भमावद हाल मुकाम भगतसिंह कॉलोनी गुना को तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है।

आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए युवक-युवतियां

टीआइ दिलीप कुमार राजौरिया ने बताया कि, मुखबिर की सूचना पर होटल में दबिश दी गई थी। जहां तीनों युवक होटल के अलग-अलग कमरों में आपत्तिजनक स्थिति में मिले हैं। टीआइ राजौरिया के अनुसार, युवतियों ने इस मामले में किसी भी तरह की शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इसलिए हमने होटल मैनेजर हर्ष पुत्र घनश्याम राजपूत निवासी छान चाचौड़ा सहित चारों आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने की धारा में केस दर्ज कर सभी को तहसीलदार कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों को जमानत पर छोड़ दिया है।