23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Rajgarh / Rajgarh Crime: 1 घंटे तक इंतजार करती रही लोकायुक्त टीम, रिश्वत लेने नहीं पहुंचे पुलिस वाले

Rajgarh Crime: 1 घंटे तक इंतजार करती रही लोकायुक्त टीम, रिश्वत लेने नहीं पहुंचे पुलिस वाले

Lokayukta Bribery Case: दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में कालीपीठ पुलिस थाने में पदस्थ एसआई, एक होमगार्ड सैनिक व एक निजी व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया मामला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 23 Nov 2026, 7:10 PM IST

Rajgarh Lokayukta Bribery Case

lokayukta bribery case kalipith police officers, इंतजार करती हुई लोकायुक्त की टीम (Source-Patrika)

Rajgarh Lokayukta Bribery Case: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार को भैंस चोरी के मामले में आरोपियों को पेश करने के बदले दो लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में लोकायुक्त भोपाल की टीम ने कालीपीठ थाने के पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कसा है। शिकायत के सत्यापन के बाद एक सब इंस्पेक्टर, होमगार्ड सैनिक और एक निजी व्यक्ति के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज की गई है। लोकायुक्त टीम रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़ने के लिए पहुंची थी लेकिन पुलिसकर्मियों को कार्रवाई की भनक लग गई और वो मौके पर नहीं पहुंची। जिसके कारण लोकायुक्त टीम को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

सात लाख की मांग, दो लाख में सौदा

मगन्याखेड़ी निवासी राजाराम तंवर ने आरोप लगाया कि उनके रिश्तेदारों की भैंसें चोरी हुई थीं। उन्होंने चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रात में ही छोड़ दिया। बाद में पुलिसकर्मियों ने दोनों भैंसें वापस दिलाने का भरोसा दिया। एक भैंस वापस मिली, जबकि दूसरी अब तक नहीं मिली। तंवर का आरोप है कि इसके बाद भैंस मालिकों के रिश्तेदारों पर ही अपहरण का प्रकरण दर्ज कर दिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, इसी मामले में आरोपियों को पेश करने के बदले पुलिसकर्मियों ने सात लाख रुपए मांगे थे। बाद में दो लाख रुपए में सौदा तय हुआ। इसमें से 50 हजार रुपए पहले दिए जा चुके थे और डेढ़ लाख रुपए देना बाकी था। तंवर ने पूरे थाने के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के सत्यापन के बाद एफआइआर

लोकायुक्त निरीक्षक रजनी तिवारी ने बताया कि फरियादी ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच की गई और शिकायत सही पाए जाने पर सोमवार 23 नवंबर को लोकायुक्त टीम कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी। रिश्वत देने के लिए गुना रोड पर कालीपीठ मार्ग के नजदीक नमकीन की एक दुकान पर सोमवार शाम फरियादी को पुलिसकर्मी एसआई ने बुलाया था। लोकायुक्त की टीम पहले से मौके पर मौजूद थी लेकिन एसआई व उसके साथी रिश्वत लेने के लिए नहीं पहुंचे। रिश्वत मांगने की शिकायत के आधार पर एफआइआर दर्ज की गई है। मामले का आगे सत्यापन और जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।