Rajgarh Rafiq Saves Girl: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर में कुएं में डूब रही एक किशोरी को बचाने के लिए रफीक नाम के व्यक्ति ने अपनी जान की बाजी लगा दी। रफीक ने एक पल भी नहीं सोचा और सीधे कुएं में कूद गए। किशोरी को बचाने की कोशिश में वे खुद भी डूबने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने रस्सी डालकर दोनों को वक्त पर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने खटिया और रस्सी की मदद से किशोरी और रफीक को को कुएं से बाहर निकाला। इस तरह से रफीक की तत्परता और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से किशोरी की जान बच गई।