18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Rajgarh / एमपी की सिंचाई तकनीक अपनाएगा असम, राजगढ़ पहुंचे असम के मंत्री ने देखा प्रोजेक्ट

एमपी की सिंचाई तकनीक अपनाएगा असम, राजगढ़ पहुंचे असम के मंत्री ने देखा प्रोजेक्ट

Mohanpura Kundaliya Irrigation Model: असम में भी दौड़ेगा मोहनपुरा-कुंडलिया सिंचाई मॉडल, असम के कैबिनेट मंत्री और दल ने राजगढ़ पहुंचकर समझी तकनीक, बेहतर संचालन और सेंट्रलाइज पंपिंग सिस्टम देख जताई हैरानी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 18 Nov 2026, 7:19 PM IST

Rajgarh Mohanpura Kundaliya Irrigation Model

assam to adopt mohanpura kundaliya irrigation model, सिंचाई मॉडल तकनीक की जानकारी लेता असम का दल (Source-Patrika)

Rajgarh Mohanpura Kundaliya Irrigation Model: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में संचालित आधुनिक मोहनपुरा और कुंडलिया प्रेशराइज्ड सिंचाई परियोजना अब दूसरे राज्यों को भी प्रभावित कर रही है। जल्द ही मोहनपुरा और कुंडलिया सिंचाई मॉडल की तकनीक असम में किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का जरिया बनेगी। असम सरकार इस सिंचाई मॉडल से प्रभावित होकर असम में भी इस तकनीक को विकसित करने की तैयारी कर रही है। इसी सिलसिले में असम के जल संसाधन एवं कृषि मंत्री पीयूष हजारिका, अतिरिक्त सचिव आदित्य विक्रम सिंह यादव सहित 14 सदस्यीय तकनीकी दल ने बुधवार को राजगढ़ पहुंचकर परियोजना की कार्यप्रणाली का बारीकी से अध्ययन किया।

असम से आए दल ने समझी तकनीक

राजगढ़ के दौरे के पर आए असम के तकनीकी दल ने यहां की पहाड़ी और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप सिंचाई प्रणाली की ड्राइंग-डिजाइन, सेंट्रलाइज पंपिंग सिस्टम और हर खेत तक पानी पहुंचाने की तकनीक को समझा। परियोजना की लागत, निर्माण, संचालन और इसकी दक्षता को लेकर विस्तार से परियोजना से जुड़े जिम्मेदारों से जानकारी ली। इस दौरान दल ने छापीहेड़ा, मुंडी और खुमानपुरा गांवों में पहुंचकर किसानों से सीधी चर्चा की तथा फसल उत्पादन, उपज के भाव, खेती में नवाचार, किसानों की आय और मंडियों की आवक के आंकड़े भी जुटाए।

सिंचाई के साथ उत्पादन और आय का लिया ब्योरा

प्रेजेंटेशन के दौरान असम के मंत्री ने रबी और उद्यानिकी फसलों के रकबे, उत्पादन, बिजली की खपत, सिंचाई खर्च, किसानों की आय और जलकर से जुड़े आंकड़े भी समझे। मंत्री ने सेंट्रलाइज पंपिंग सिस्टम की कार्यक्षमता की जानकारी ली, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि इसकी दक्षता करीब 80 प्रतिशत तक है और यह सीमित संचालन खर्च व कम मानव अमले में अधिकतम खेतों तक पानी पहुंचाती है। मध्य प्रदेश के सीमित तकनीकी स्टाफ से इतने बड़े सिस्टम का सफल संचालन देख मंत्री ने आश्चर्य जताया और कहा कि स्वदेशी तकनीक और अपने देश के विशेषज्ञों द्वारा तैयार यह मॉडल वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट है।

बड़ी सोच और विजन के साथ असम में बनेगा प्रोजेक्ट

दौरे पर आए असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा कि बिना पानी के किसी भी विकास की कोई वैल्यू नहीं है। असम में भौगोलिक परिस्थितियां अलग हैं और वहां केवल चार महीने ही काम का समय मिल पाता है, साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों से बहकर आने वाली रेत व कंकड़-पत्थर पाइपलाइनों को जाम करते हैं। इस पर मध्य प्रदेश के अधिकारियों ने फिल्टर व्यवस्था और तकनीकी समाधान के उपाय सुझाए हैं। मंत्री ने कहा कि असम के लिए भी बड़ा प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा और राजगढ़ की तर्ज पर ही वहां सिंचाई और उद्यानिकी को बढ़ावा दिया जाएगा।