जानकारी के मुताबिरक जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र में घटना हुई। पुलिस के अनुसार, अवैध शराब की सूचना पर बोड़ा थाना पुलिस की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में दो पुलिसकर्मियों को चोटें आईं, वहीं पुलिस वाहन के आगे और पीछे के कांच क्षतिग्रस्त हो गए।