19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Rajgarh / Rajgarh Crime: पेट दर्द होने पर अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, 22 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गया यूट्यूबर

Rajgarh Crime: पेट दर्द होने पर अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, 22 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गया यूट्यूबर

YouTuber Death: यू-ट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों मौत, सुबह तबीयत बिगड़ी, दोपहर में इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 19 Nov 2026, 6:38 PM IST

Rajgarh YouTuber Death

22 year old youtuber tanveer parmar death, मृतक तनवीर परमार की जीवित अवस्था की तस्वीर (Source-Patrika)

Rajgarh YouTuber Death: मध्यप्रदेश के राजगढ़ में भंवर कॉलोनी में रहने वाले 22 साल के यूट्यूबर तनवीर परमार की गुरुवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसने सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। युवक ने यह कदम किन कारणों से उठाया, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को कोई नोट नहीं मिला है।

यू-ट्यूबर की संदिग्ध मौत

जानकारी के मुताबिक भंवर कॉलोनी में पंजाब बैंक के पीछे रहने वाला तनवीर परमार सोशल मीडिया पर वीडियो बनाता था और यूट्यूबर के रूप में सक्रिय था। गुरुवार सुबह उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर उसने अपने भाई राजपाल को पेट में दर्द होने की जानकारी दी। इसके बाद राजपाल उसे दोपहर करीब 1:30 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उपचार के दौरान दोपहर करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई। दोपहर करीब 3:30 बजे जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। इस दौरान मृतक के भाई राजपाल और ऋतुराज का रो-रोकर बुरा हाल था।

पूर्व विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा और भाजपा नेता मनोज हाड़ा जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। शाम करीब 4.30 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गा, जिसके बाद परिजन शव घर लेकर आए और वहां से तनवीर की अंतिम यात्रा मुक्तिधाम के लिए रवाना हुई। परिजन व परिचितों के मुताबिक तनवीर मिलनसार स्वभाव का था। पुलिस मर्ग कायम कर मामले के कारणों की पड़ताल कर रही है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। तनवीर की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।