Mandsaur Road Accident: मध्यप्रदेश के मंदसौर में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा के व्यापारी की मौत हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिन्हें कोटा रेफर किया गया है। हरियाणा के व्यापारी परिवार के साथ महाकाल दर्शन करने के लिए उज्जैन आ रहे थे इसी दौरान रास्ते में उनकी इनोवा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई।