17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्यों खास है गांधीसागर में होने वाली कैबिनेट? सीएम मोहन यादव ने बताई वजह

Gandhi Sagar Cabinet Meeting : गांधीसागर में बुधवार को होने वाली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक के पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया। बोले- बैठक के जरिए हम इस इलाके की अपार विकास संभावनाओं को नई पहचान और नई दिशा देने जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 17 Nov 2026, 3:37 PM IST

Gandhi Sagar Cabinet Meeting

सीएम मोहन यादव ने दिया कैबिनेट बैठक को लेकर बयान (फोटो सोर्स: ANI)

MP News : इस बार मध्य प्रदेश सरकार बुधवार 18 नवंबर 2026 को अपनी अहम कैबिनेट बैठक मंदसौर जिले के गांधीसागर में आयोजित करने जा रही है। खास बात ये है कि, इस कैबिनेट को प्रदेश सरकार द्वारा बेहद खास बताया जा रहा है। ये बैठक क्यों खास है, इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी है। सीएम ने कहा कि, गांधीसागर में होने जा रही कैबिनेट की बैठक अभी तक हुईं सभी बैठकों से हटकर होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, ये बैठक प्रदेश में एक ऐसे स्थान पर होने जा रही है, जिसे भविष्य में एक खास पहचान मिलेगी। साथ ही, भविष्य में गांधीसागर में रोजगार के अवसर भी खुलेंगे। गांधीसागर पंप स्टोरेज परियोजना से बिजली उत्पादन का नया तरीका आया है। इसमें पानी को रिसाइकल करते हुए पीक आवर्स में बिजली की जल्दी सप्लाई की जा सकती है। इससे प्रदेश के बड़ा आर्थिक फायदा होगा।

11,474 करोड़ है प्रोजेक्ट की लागत

सीएम ने बताया कि, परियोजना से हर समय बिजली मिल सकेगी, साथ ही उसकी दरें भी आधी होगी। यहां बने प्लांट से पूरी क्षमता के साथ 2000 मेगावाट बिजली बनाई जाएगी। इस विशेष प्रोजेक्ट की लागत 11,474 करोड़ रुपए होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवाचार को प्रोत्साहन देते हैं, नई तकनीक से जनकल्याण को बढ़ावा देते हैं। हमारी सरकार उसी के हिसाब से लगातार काम कर रही है। गांधीसागर पंप्ड स्टोरेज परियोजना विज्ञान में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए तीर्थ साबित होगा। सीएम के अनुसार, सौर ऊर्जा से ऊपरी टैंक भरा जाएगा और पीक आवर्स में तत्काल बिजली सप्लाई होगी।

पर्यटन का खास केंद्र

मोहन यादव के अनुसार, गांधीसागर में चीता प्रोजेक्ट भी चल रहा है। इस दृष्टि से भी ये पर्यटन का अहम केंद्र है। यहां लाखों साल पुरानी स्फटिक की शिलाएं हैं। उनपर शिलालेख और चित्र उकेरे हुए हैं। आदिमानव के जमाने से ये इलाका पुरातत्व-धार्मिक दृष्टि से खास रहा है। यहां के मछुआरों को बेहतर जल राशि होने की वजह से फायदा मिल रहा है। इसलिए इस तरह के कई कारणों से गांधीसागर का महत्व है। राजस्थान से लगे हुए एमपी के पश्चिमी इलाके का एक-एक स्थान हमारे लिए खास है।

प्रोजेक्ट के जरिये लंबी छलांग

सीएम ने आगे बताया कि, हमने ऐसे कई प्रयोग किए, जिनसे लोगों को प्रदेश के खास इलाकों की जानकारी मिल सके। इन्हीं में से एक ये डेस्टिनेशन बैठक होने जा रही है। इससे अधिकारियों को भी नया प्रयोग देखने को मिलेगा। इस तरह के प्रयोगों से लोगों को रोजगार मिलता है। सरकार द्वारा विज्ञान के छात्रों को गांधीसागर पंप्ड स्टोरेज परियोजना का भ्रमण कराएंगे। ये एशिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। हमने इस प्रोजेक्ट के जरिये लंबी छलांग लगाई है। हमें गर्व है कि, हमारे कार्यकाल में इसका भूमिपूजन भी हुआ और ये बनकर तैयार भी हुआ है।