4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गरोठ 8-लेन के पास दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 2 महिलाओं की मौत, युवक और बच्चा गंभीर

Truck Bike Accident : गरोठ 8-लेन कनेक्टिविटी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उज्जैन के रहने वाले बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि युवक और मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं। परिवार दुधाखेड़ी माताजी के दर्शन कर लौट रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Nov 2026, 4:40 PM IST

Truck Bike Accident

गरोठ 8-लेन कनेक्टिविटी के पास दर्दनाक हादसा (फोटो सोर्स: Patrika)

Ujjain News :मध्य प्रदेश से गुजरने वाले दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेस - वे पर मंदसौर जिले के गरोठ 8-लेन कनेक्टिविटी पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार परिवार उजड़ गया है। बताया जा रहा है कि, हादसे में बाइक सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि बाइक चलाक युवक और एक मासूम गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि, उज्जैन जिले में रहने वाला ये परिवार दुधाखेड़ी माताजी के दर्शन करके वापस अपने घर लौट रहा था।

गरोठ 8-लेन के कनेक्टिंग फोर-लेन पर बुधवार दोपहर करीब 2.20 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार परिवार को ज़ोरदार टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को गरोठ शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका प्राथमिक इलाज जारी है।

माताजी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाए घायल युवक 30 वर्षीय अर्जुन ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि, वे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दूधाखेड़ी माताजी के दर्शन कर अपने गृह नगर नाथपिपलिया जिला उज्जैन वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गरोठ फोर - लेन कनेक्टिविटी के पास तेज़ रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक दूर जा गिरी और दो महिलाओं ने मौक़े पर ही दम तोड़ दिया।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे की जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस के साथ साथ प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों मृतक महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक और वाहन के संबंध में पुलिस साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।