10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरिंदगी के बाद हत्या: मंदसौर में फूटा लोगों का आक्रोश; बाजार बंद, चौराहे किए जाम

Garoth Case : सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में गरोठ में लोगों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। भीड़ ने बाजारों को बंद कर चौराहे पर जाम लगा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Nov 2026, 5:04 PM IST

Garoth Case

स्थानीय लोगों ने जाम की सड़क (फोटो सोर्स: patrika)

Mandsaur News :मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले लुक्का गांव में सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का गंभीर मामला सामने आने से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। बताया जा रहा है कि, मासूम बच्ची सोमवार को घर से लापता हुई थी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने उसी दिन गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को बच्ची का शव गांव में कुएं के पास बरगद के पेड़ के पास मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी गरोठ के माली मोहल्ले का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है साथ ही, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

अस्पताल से थाने तक उमड़ा आक्रोश

घटना की खबर फैलते ही गरोठ में लोगों की भीड़ जमा होने लगी। बालिका के शव को सिविल अस्पताल गरोठ ले जाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करते हुए विरोध जताया। इसके बाद ग्रामीणों ने गरोठ थाना चौराहे पर जाम लगा दिया। चौराहे पर नारेबाजी के बीच यातायात प्रभावित हुआ। आक्रोशित लोगों ने गरोठ नगर के बाजार भी बंद करवा दिए। देखते ही देखते शहर की दुकानों के शटर गिर गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। जाम के दौरान एंबुलेंस को निकालने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से अलग से व्यवस्था बनाई गई, ताकि मरीजों और आपातकालीन सेवाओं को परेशानी न हो।

एसपी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर

हालात की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा गरोठ पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटनाक्रम की जानकारी ली। एसडीओपी विजय कुमार यादव ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी। वहीं, मंदसौर के एडिशनल एसपी तेरसिंह बघेल भी गरोठ के लिए रवाना हो गए हैं।

लोगों को समझाने में जुटी पुलिस

पुलिस और प्रशासन की टीम लोगों को समझाने के साथ साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास कर रही है। घटना को लेकर इलाके में भारी आक्रोश बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।