18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्विट्जरलैंड से भी खूबसूरत गांधीसागर! चंबल की आरती से लेकर इको-टूरिज्म तक, जानिए क्या है खास

Gandhi Sagar: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदसौर में कैबिनेट सदस्यों के साथ की पूजा-अर्चना, सीएम ने किसानों से किया संवाद, इको-टूरिज्म परियोजना के 5 प्रोजेक्ट्स का किया भूमिपूजन
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

Manish Gite

•

Updated: 18 Nov 2026, 11:52 AM IST

mp cm mohan yadav

mp cm mohan yadav- मंदसौर में चंबल नदी की आरती करते सीएम मोहन यादव। (फोटो सीएम मोहन यादव एक्स)

Gandhi Sagar: सीएम मोहन यादव ने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के निवेश संवर्धन कार्यक्रम अंतर्गत 40.50 करोड़ की लागत से विकसित होने वाली गांधी सागर इको-टूरिज्म परियोजना के 5 प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन किया। हिंगलाज रिसॉर्ट बोट क्लब से मिनी क्रूज में सवार होकर टेंट सिटी बोट क्लब तक की यात्रा की।

सीएम मोहन यादव बुधवार 18 नवंबर को मंदसौर में थे। वे मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ चंबल नदी की पूजा-अर्चना कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गांधीसागर में उपज से उद्यम प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि गांधी सागर डैम पर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना की नई तकनीक पर काम शुरू किया गया है। गांधीसागर पंप्ड स्टोरेज परियोजना एक नई तकनीक और नया तरीका है, जिससे बिजली का उत्पादन 20 गुना ज्यादा बढ़ेगा। पानी की एक बूंद भी बेकार नहीं जाएगी। दो जलाशय पानी के उसी स्टोरेज से बार-बार बिजली बनाएंगे। हम कैबिनेट के माध्यम से इसकी विशेषताओं को सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र टूरिज्म को भी बढ़ावा देगा। चीते और गिद्ध सहित सभी वन्यजीवों के लिए यह स्वर्ग जैसा स्थान है।

एक बूंद भी नहीं जाएगी बेकार

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि गांधी सागर डैम का निर्माण आजादी के तुरंत बाद हुआ था। उस समय इस जलराशि के आधार पर बिजली उत्पादन की एक बड़ी परियोजना शुरू की गई थी। हालांकि, इसके बाद काफी लंबा समय बीत गया। अब हमारी सरकार के गठन के साथ ही इस जलराशि का बेहतर उपयोग करने के लिए पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना की नई तकनीक पर काम शुरू किया गया है। गांधीसागर पंप्ड स्टोरेज परियोजना एक नई तकनीक और नया तरीका है, जिससे बिजली का उत्पादन 20 गुना ज्यादा बढ़ेगा। पानी की एक बूंद भी बेकार नहीं जाएगी। दो जलाशय पानी के उसी स्टोरेज से बार-बार बिजली बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश तो लाभांवित होगा ही, साथ ही हम देश में भी बिजली उपलब्ध करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र टूरिज्म को भी बढ़ावा देगा। चीते और गिद्ध सहित सभी वन्यजीवों के लिए यह स्वर्ग जैसा स्थान है।

सरकार के तीन साल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार के लगभग तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे समय में आयोजित यह डेस्टिनेशन कैबिनेट प्रदेश के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी। जिस प्रकार हमने पहले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को गति देने का प्रयास किया, उसी तर्ज पर डेस्टिनेशन कैबिनेट भी प्रदेश के व्यापक भौगोलिक क्षेत्रों में विकास की नई ऊर्जा और चेतना का संचार करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गांधीसागर में उपज से उद्यम प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया। प्रदर्शनी में जिले के किसानों द्वारा कृषि के क्षेत्र में किया जा रहे हैं नवाचारों, नई कृषि तकनीक और खाद्यान्न, फलोद्यान व मसाला उत्पाद प्रदर्शित किए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थल तथा प्रमुख पर्यटन केंद्रों पर ऐसे उत्पादों के प्रदर्शन तथा बिक्री की व्यवस्था की जाएगी। उपज से उद्यम प्रदर्शनी में धनिया, मूंगफली, लहसुन, संतरा, पान क्लस्टर पर केंद्रित स्टॉल लगाए गए हैं। इसके साथ ही औषधि और दुग्ध उत्पादन पर भी स्टॉल हैं।

गांधी सागर बना पर्यटन और आस्था का संगम

चंबल नदी पर स्थित एशिया के प्रमुख मानव निर्मित जलाशयों में शुमार गांधी सागर जलाशय मंदसौर और नीमच जिलों सहित पूरे प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास का सशक्त केंद्र बन चुका है। गांधी सागर बांध क्षेत्र का पूरा कैचमेंट एरिया और बैकवॉटर का प्राकृतिक सौंदर्य स्विट्जरलैंड की वादियों से भी ज्यादा आनंदित करने वाला है। यहां फॉरेस्ट रिट्रीट, टेंट सिटी, वॉटर स्पोर्ट्स एवं साहसिक गतिविधियों के साथ-साथ अब मां चंबल की आरती भी पर्यटन का प्रमुख आकर्षण बन रही है।