26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shajapur news: ‘मेरी बीवी किन्नर है…’ शादी के 27 दिन बाद पति ने सुनाई दर्द भरी दास्तां

Marriage solemnized with third-gender: युवक ने आरोप लगाया कि उसकी शादी थर्ड जेंडर से कराई गई, एक महीने बाद सच्चाई सामने आने पर विवाद हिंसक हो गया।
2 min read
Google source verification
प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

Marriage solemnized with third-gender: शादी के 1 महीने बाद खुलासा (Photo Source: AI Image)

Shajapur news:एमपी के शाजापुर से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी थर्ड जेंडर (किन्नर) से कराई गई। शादी के तुरंत बाद जानकारी नहीं मिली। एक महीने बाद इस बात का खुलासा हुआ। मामला सामने आने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हुई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुल्हन को तुरंत ले जाने की करी जिद्द

शाजापुर निवासी युवक का विवाह 29 जून 2026 को राजगढ़ जिले के पचोर स्थित एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शादी के एक महीने बाद उन्हें पता चला कि दुल्हन थर्ड जेंडर है, जिसके बाद दोनों पक्षों में शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष और मारपीट में बदल गया। युवक ने शुक्रवार को थाने में शिकायत की। इसके अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे पचोर से लड़की के परिजन आजाद, राकेश और चंदो बाई घर पहुंचे और दुल्हन को तुरंत ले जाने की जिद्द करने लगे। जब युवक ने सुबह जाने की बात कही तो आरोपियों ने गाली-गलौज और झूमाझटकी शुरू कर दी।

शोर सुनकर जब युवक के भाई और

भाभी बीच-बचाव करने आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लकड़ी से वार कर भाभी के दोनों हाथों को चोट पहुंचाई और दांत से काट लिया। सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर भाई की उंगली को जख्मी कर दिया।

शादी के नाम पर 1 लाख लेने का आरोप

पीड़ित के भाई का कहना है कि उन्होंने शादी के लिए लड़की के परिजनों को । लाख रुपए भी दिए थे। शादी के बाद जब दुल्हन की सच्चाई सामने आई तो बातचीत के जरिए मामला सुलझाने के लिए परिजनों को बुलाया गया था, लेकिन वे हिंसा और मारपीट पर उतर आए। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे गए।

पांच लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी आजाद, राकेश, राजा, चंद्रोबाई और लक्ष्मीनारायण सभी निवासी पचोर, जिला राजगढ़ के खिलाफ आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया है।