26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhind news: ‘मुझे घुमाने ले चलो दादा…’, घर से 5 किमी. दूर सबको रूला गया देवांश, भारी पड़ी जिद

Bhind Road Accident: एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के मासूम की मौत हो गई। हादसे की वजह बीजेपी महिला नेता के ड्राइवर की गलती बताया जा रहा है।
2 min read
Google source verification

भिंड

image

Astha Awasthi

Jul 26, 2026

Bhind Road Accident: 3 साल के देवांश की दर्दनाक मौत (Photo Source - Patrika)

Bhind Road Accident: 3 साल के देवांश की दर्दनाक मौत (Photo Source - Patrika)

Bhind news:मध्यप्रदेश के भिंड शहर में एक घर में उस समय कोहराम मच गया जब 3 साल के देवांश की मौत की खबर घर पहुंची। दादा के साथ बाजार घूमने गया देवांश वापस घर नहीं लौट पाया। गुटखा थूकने के लिए कार ड्राइवर का गेट खोलना एक घर का मासूम चिराग ले गया। कार चालक की लापरवाही ने तीन साल के मासूम की जान ले ली। बता दें कि चलती कार सवार ने अचानक दरवाजा खोला और बाइक पर दादा के साथ बैठा 3 साल का देवांश यादव उछलकर सड़क पर जा गिरा। तभी भिंड की ओर से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भिंड लिखी कार पुलिस ने जब्त कर ली है।

ये है पूरा मामला

फूप थाना क्षेत्र के कनकूरा गांव निवासी 3 साल का देवांश यादव घूमने की जिद करने पर अपने दादा सुनील यादव के साथ बाइक पर बैठकर भिंड के गोविंद नगर स्थित बाजार गया था। दोनों मार्केट से घर लौट रहे थे। मार्केट घर से लगभग 5 किलोमीटर दूर है। इसी दौरान NH-719 के किनारे जब उनकी बाइक कुंवारी नदी पुल के पास पहुंची तब वे ब्रेजा कार को ओवरटेक कर रहे थे। बताया जा रहा है कि कार पूर्व बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा की थी। कार के चालक ने अचानक गेट खोल दिया। कार का गेट खुलते ही पीछे आ रही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और मासूम देवांश सड़क पर जा गिरा। इससे पहले कि आसपास के लोग देवांश को संभालते पीछे से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। डंपर के पहिए के नीचे आने से मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दादा सुनील यादव भी घायल हुए हैं।

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

मासूम की मौत की खबर फैलते ही आसापास के ग्रामीणों नें जाम लगा दिया। सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान घटनास्थल का वीडियो बना रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और भीड़ ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। घटना के समय बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष कार में सवार नहीं थीं। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

घर में मचा कोहराम

देवांश की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। देवांश के मम्मी-पापा का रो-रोकर बुरा है। देवांश के पिता दुर्गेश यादव ट्रक ड्राइवर हैं। परिवार के मुताबिक, देवांश उनका इकलौता बेटा था। सभी उसे बहुत चाहते थे लेकिन उसकी मौत की खबर नें सबको झकझोर दिया है।