25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा’, शाजापुर में दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

Digvijaya Singh Statement : सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा लेकर शाजापुर पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने विश्राम ग्रह पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देश के हिदू संगठनों पर कटाक्ष किए। यही नहीं, उन्होंने कहा कि, हिंदुत्व और सनातन अलग-अलग हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 Oct 2026, 5:53 PM IST

Digvijaya Singh Statement

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते दिग्विजय सिंह (फोटो सोर्स: Patrika)

Shajapur News : सनातन धर्म का मूल उद्देश्य सभी धर्म का सम्मान करना है यह हमें हमारे परिवार द्वारा हमेशा ही बताया गया है सनातन धर्म का हिंदुत्व से कोई संबंध नहीं है। इसलिए मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और ना कभी इसका समर्थन करूंगा हिंदुत्व शब्द सावरकर जी लेकर आए हैं। हमारा सनातन धर्म हजारों वर्ष पुराना है। इसमें कहीं पर भी कटुता नहीं है। यहां पर नफरत का कोई उल्लेख नहीं है। सभी धर्म में प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया गया है मेरे द्वारा निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का यही मूल उद्देश्य है।

ये बात पूर्व मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने रविवार को शाजापुर के विश्राम ग्रह पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। प्रेस वार्ता में दिग्विजय सिंह ने कहा कि, मैंने कुरान भी पढ़ा है। कुरान में जो एक बात कही जाती है, काफिर के बारे में उसके हिसाब से काफिर वो होता है जो किसी भी धर्म को नहीं मानता, लेकिन ये झूठ कहा जाने लगा कि, जो इस्लाम का पालन नहीं करता वो काफिर है, इसलिए मैंने इसका पालन 1972 से लेकर आज तक किया है। बता दें कि, दिग्विजय सिंह सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर शनिवार शाम को शाजापुर पहुंचे थे।

अंग्रेजों ने हिंदू और मुसलमान को बांटा- दिग्विजय

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि, आरएसएस की विचारधारा नफरत भरी है। अंग्रेजों ने हिंदू और मुसलमान को बांटा था। कट्टरपंथी विचारधारा भी अंग्रेजों की ही देन है। सनातन धर्म का जो मूल उद्देश्य और आधार है वही हमारे भारतीय संविधान में है। भारतीय संविधान में सभी धर्म का सम्मान करना बताया गया है। इसी बात से चिढ़कर आरएसएस ने हमारे भारतीय संविधान को जलाया है। हमारे नेशनल फ्लैग को जलाया है। हमारी लड़ाई विचारधारा की है। विचारधारा की लड़ाई में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की थी। आज संविधान पर खतरा है। नागरिकता के अधिकार पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है।

हिंदू संगठनों पर कटाक्ष

प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सीएम ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पर भी कटाक्ष किए। उन्होंने खुद को सनातन धर्म को मानने वाला बताया। उन्होंने कहा कि, जिसने चंदा चोरी की उसी ने वोट चोरी की है। इसके बाद भी प्रधानमंत्री द्वारा उनके खिलाफ कुछ भी नहीं बोला गया। प्रेस वार्ता के बाद दिग्विजय सिंह ने माता राजराजेश्वरी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वो अपनी यात्रा के साथ पैदल चलते हुए शहरी हाईवे से होकर पनवाड़ी की ओर रवाना हो गए। आज यात्रा का रात्रि विश्राम ग्राम जलोदा में स्थित वाटर पार्क में रहेगा। इसके बाद सोमवार को यात्रा राजगढ़ जिले में प्रवेश करेगी।

बड़ी खबरें

View All

शाजापुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग