
BJP leader extortion case: पन्ना भाजपा के पूर्व जिला उपाअध्यक्ष के पिता वसूली मामले में गिरफ्तार (फोटो सोर्स- Patrika)
Panna BJP leader extortion case: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में निर्माणाधीन स्थल पर 25 लाख रुपए की मांग, मजदूरों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंकुर त्रिवेदी के पिता अवधेश त्रिवेदी उर्फ खुन्ना को गिरफ्तार किया है। जबकि भाजपा नेता अंकुर फिलहाल फरार है। पुलिस ने जबकि पुलिस ने उनके छतरपुर निवासी अवधेश त्रिवेदी उर्फ खुन्ना को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। घटना के बाद पीड़ित मजदूरों ने भय के कारण मौके से भागकर छतरपुर पहुंचकर परिजनों और ठेकेदार को जानकारी दी, जिसके बाद कोतवाली पन्ना में शिकायत दर्ज कराई गई।
छतरपुर के आजाद चौक निवासी संतोष कुशवाहा (24) पन्ना के बेनीसागर मोहल्ले में पुरानी मेनका टॉकीज के पास निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। उनके साथ अन्नू कुशवाहा, मूलचंद पटेल और महेश नामदेव भी काम करते थे। 30 अक्टूबर को सुबह करीब 11 से 11:30 बजे के बीच अवधेश त्रिवेदी उर्फ खुन्ना, अंकुर त्रिवेदी, वीरेंद्र उर्फ विकास शुक्ला और अरुणोदय त्रिवेदी निर्माण स्थल पर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने मजदूरों से उनके मालिक को 25 लाख रुपए देने का संदेश पहुंचाने को कहा।
संतोष ने खुद को मजदूर बताते हुए मालिक से बात करने की बात कही तो आरोपियों ने दो मिनट के भीतर सभी को वहां से भगाने की धमकी दी। विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी और अंकुर त्रिवेदी ने संतोष का कॉलर पकड़कर मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य मजदूरों को भी चारों ने पीटा। मारपीट में संतोष के गर्दन, गाल और पीठ जबकि अन्य मजदूरों को भी सिर, पीठ और पेट में चोटें आईं।
आरोपियों ने निर्माण स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर पत्थर और डंडे से तोड़ दिया। जाते समय आरोपियों ने 25 लाख रुपए नहीं देने पर अगली बार जान से मारकर लाशें बिछाने की धमकी दी। पुलिस ने आवेदन के आधार पर बीएनएस की धाराओं 296(बी), 115(2), 119(1), 324(4), 351(3) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अंकुर त्रिवेदी की तलाश जारी है। पुलिस अंकुर की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, पिता अवधेश त्रिपाठी उर्फ खुन्ना पर कुल 38 मामले दर्ज है। इनमे से कुछ मामले हत्या, मारपीट, चोरी और धमकी जैसे गंभीर मामले है। अवधेश के नाम पर मंडला जिले में भी मामले दर्ज है। वहीं, पूर्व जिला अध्यक्ष अंकुर पर कुल 14 मामले दर्ज है। भाजपा नेता पर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और चोरी से मामले दर्ज है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
23 Nov 2026, 1:26 PM IST
Published on:
23 Nov 2026, 1:24 PM IST
बड़ी खबरें
View Allपन्ना
मध्य प्रदेश न्यूज़




