Guna District Hospital Car Accident: मध्यप्रदेश के गुना जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर करीब एक 1 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक अनियंत्रित कार अस्पताल के गेट के पास लोगों को टक्कर मारते हुए रेलिंग में जा घुसी। कार अस्पताल में ही पदस्थ डॉक्टर की है जिस पर मध्यप्रदेश शासन लिखा हुआ है। हादसे के बाद घायल लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 2 बच्चे व एक गर्मभवती महिला भी शामिल है।