इंदौर

INDORE नी देखा तो क्या देखा…उल्लू की तरह जागो…सराफा बाजार, पेट में चूहे गुड़ गुड़ करते…खाने को तैयार

इंदौर टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल द्वारा तैयार करवाया गया है थीम सॉन्ग मुख्यमंत्री कमलनाथ ने औपचारिक रूप से जारी किया

less than 1 minute read
Dec 09, 2019
INDORE नी देखा तो क्या देखा...उल्लू की तरह जागो...सराफा बाजार, पेट में चूहे गुड़ गुड़ करते...खाने को तैयार

इंदौर. इंदौर टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल द्वारा इंदौर को पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा देने के उद्देश्य से थीम सॉन्ग तैयार करवाया गया है। इस सॉन्ग को मुख्यमंत्री ने औपचारिक तौर पर लॉन्च भी किया। इसे आवाज दी है स्वानंद किरकिरे ने। गीत लिखा है हिमांक कलाल ने। संगीत सार्थक नकुल ने दिया है। गीत की कुछ लाइनें ऐसी हैं....

इंदौर नी देखा...तो क्या देखा जी
ला ला ला ला...Then What did you see
उल्लू की तरह जागो...सराफा बाजार
पेट में चूहे, गुड़ गुड़ करते...खाने को तैयार

राजबाड़ा के ठाठ चौड़े..मूछें मारे ताव
ठंडी ठंडी सरसरी है....छतरी बाग की छांव
कांच मंदिर की चम चम....लाल बाग है अति सुंदरम
जाम गेट का मौसम...तो Awesome जी
इंदौर नी देखा....तो क्या देखा जी
अरे ला ला ला ला
Then What did you see. What did you see.
छूमंतर जादुई है....पाताल पानी का झरना
बड़ा मजेदार रालामंडल के...पहाड़ों पे चढऩा
दूध मलाई सा बहता....झरना तिंछा धपाक
जानापावा के पीठ पे बादल...करते Jumping झपाक
Lotus Lake choral dam का....पानी बोले-छै छै छपाक
छै छै छपाक...छै छै छपाक
इंदौर नी देखा....तो क्या देखा जी

Published on:
09 Dec 2019 01:37 pm
Also Read
View All