इंदौर

मंत्री का इशारा किसकी तरफ? इंदौर में मंच से बोले विजयवर्गीय- ‘मैं जो भी करता हूं मुंह पर करता हूं, पीठ पीछे नहीं’

Kailash Vijayvargiya statement: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बेबाक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विजयवर्गीय ने एक कार्यक्रम के दौरान कही- 'मैं 70 वर्ष का हो गया हूं, सठिया गया हूं, किसी को बुरा लगे तो लगे, अपने को क्या फर्क पड़ता है...।'
2 min read
Jul 19, 2026
Kailash Vijayvargiya statement
Kailash Vijayvargiya statement मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान (source: Kailash Vijayvargiya Facebook)

Kailash Vijayvargiya statement: मैं 70 वर्ष का हो गया हूं, सठिया गया हूं, किसी को बुरा लगे तो लगे, अपने को क्या फर्क पड़ता है। मैं जो भी करता हूं, मुंह पर करता हूं, पीठ पीछे नहीं। ये बातें शनिवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के वार्ड 6 में दास बगीची उद्यान के लोकार्पण और 10 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों के भूमिपूजन के मौके पर कही। मंत्री विजयवर्गीय ने जब बयान दिया, उस वक्त मंच पर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, स्थानीय पार्षद संध्या यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

सठिया जाने वाली लाइन पर ठहाके लगाने लगे तमाम नेता और आम जनता

विजयवर्गीय(Kailash Vijayvargiya statement) ने आगे कहा कि जो गलत है, वह गलत है, जो सही है, वह सही है। उनके सठिया जाने वाली लाइन पर मंच पर बैठे तमाम नेता और आम जनता ने ठहाके लगाए। इस बयान के राजनीतिक मायने सियासी गलियारों में ढूंढे जाने लगे हैं। बयान देने के दौरान विजयवर्गीय ने मंच पर पलटकर महापौर भार्गव की तरफ देखा तो वे भी हंसने लगे। मालूम हो, कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान मंच से मंत्री ने महापौर से कहा था कि आप आजकल हमारी मीटिंग में आते नहीं हैं। बहुत व्यस्त रहने लगे हैं।

लड़के नाम बदलकर दोस्ती करते हैं

इंदौर-1 विधानसभा के एक आयोजन में विजयवर्गीय ने लव जिहाद का जिक्र करते हुए छात्राओं को नसीहत दी कि आजकल के लड़के नाम बदलकर दोस्ती करते हैं। इनसे बचकर रहें। अपना नाम राम-श्याम बताते हैं। बाद में बहला-फुसलाकर, लालच देकर विवाह कर लेते हैं और फिर पता चलता है कि राम के जगह वह रहमान है। पहले तो लड़कों से दोस्ती करना नहीं, करना भी तो बहुत सोच-समझकर।

भोपाल में भी कैलाश विजयवर्गीय का दिया बयान हुआ था वायरल

अपने बयानों के लगातार चर्चा में बने रहने वाले कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भोपाल में आयोजित संघ के कार्यक्रम में कर्मचारियों पर टिप्पणी की थी। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि, हमारी सरकार में जो भी अधिकारी आता है, कहता है, 'मैंने भी पट्टी बांधी है, मैंने भी संघ की बेल्ट बांधी है, चड्डी पहनी है। उनके इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद लोगों की तरह-तरह की प्रक्रियाएं सामने आई। इससे पहले भी कैलाश विजयवर्गीय का मुस्लिम समुदाय पर दिया एक विवादित बयान भी सामने आया था।

Updated on:
19 Jul 2026 10:29 am
Published on:
19 Jul 2026 10:29 am