इंदौर आज ढाई लाख से ज्यादा को टीका लगाकर बनाएगा कीर्तिमान। प्रदेश में आज से 7 हजार केंद्रों पर 10 लाख को टीका लगाने का लक्ष्य।
इंदौर. प्रदेश के साथ साथ शहर में टीकाकरण का महाअभियान शुरू हो गया है। खजराना गणेश मंदिर स्थित टीकाकरण केंद्र पर सुबह से ही उत्साह पूर्ण वातावरण में टीका लगवाने के लिए कतार लग गई। अब तक 17 लाख 49 हजार 474 को लगा चुके वैक्सीन, अब भी 38 प्रतिशत को लगना बाकी।
टीकाकरण महा अभियान के ह तहत सोमवार को इंदौर एक नया - कीर्तिमान बनाने जा रहा है। शहर में अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 78,803 टीके 14 जून को लगाए गए थे। मुंबई के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला इंदौर देश का दूसरा शहर था। वहीं कोलकाता के बाद सबसे ज्यादा
टीके इंदौर शहर में लगे हैं।
सोमवार को होने वाले टीकाकरण महा अभियान के तहत एक साथ एक हजार से ज्यादा केंद्रों पर ढाई से 3 लाख लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यदि लक्ष्य के तहत 80 प्रश लोगों को भी टीके लगते हैं, तो भी एक दिन में 2 लाख से ज्यादा लोग टीका लगवाएंगे। भारत ही नहीं पूरे विश्व में किसी भी शहर में एक साथ इतने लोगों का टीकाकरण नहीं किया गया है। इंदौर में कुल 18,00,146 लोगों ने पहला व दूसरा टीका लगवाया है। अब भी करीब 38 प्रतिशत लोगों को टीका लगना बाकी है। शहर की कुल आबादी (जनगणना 2011 के अनुसार) 28 लाख 7 हजार 558 में से 53 प्रतिशत को पहला और 9 प्रतिशत को ही दूसरा टीका लग पाया है।
कोरोना संक्रमण के सफाए के लिए राज्य में योग दिवस से टीकाकरण का महाअभियान शुरू हो गया। प्रदेश में पहले दिन 10 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए पूरे प्रदेश में सात हजार केन्द्र बनाए हैं। 35 हजार अफसर-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद 30 जून तक 50 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने की तैयारी है। प्रत्येक केन्द्र पर पांच-पांच सदस्यीय दल होगा। निगरानी के लिए 1500 जोनल और सेक्टर अधिकारियों को तैनात किया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग व स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने बताया, टीकाकरण की मॉनीटरिग के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।