इंदौर

करणी सेना के संगठन मंत्री को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

MP News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में करणी सेना के संगठन को धमकी भरा फोन आया। जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी।

less than 1 minute read
Feb 22, 2026

MP News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री मानसिंह राजावत को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसके बाद संगठन मंत्री ने हीरानगर थाना क्षेत्र में 20 फरवरी की रात अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के मुताबिक, मारुति नगर निवासी मानसिंह राजावत को किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने के बाद नाम पूछने के बाद अपशब्द कहे और बच्चों की हत्या करने और खजराना इलाके में आने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस सौंपे साक्ष्य

करणी सेना संगठन मंत्री मानसिंह राजावत ने धमकी भरे फोन की रिकॉर्डिंग कर ली और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी। जिसके आधार पर पुलिस ने फोन करने के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।

मंदसौर के युवक के नाम रजिस्टर्ड मिला नंबर

पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस नंबर से फोन आया था, वह मंदसौर निवासी मरहूफ कादरी मंसूरी के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

हालांकि, मानसिंह राजावत ने बताया कि वह करीब 15 सालों से संगठन के साथ जुड़े हुए हैं। उन्हें कई बार इस प्रकार की धमकियां मिल चुकी हैं। बताया जा रहा है कि बीते दिनों उन्होंने एक ड्रग पेडलर को पुलिस के हत्थे चढ़वाया था।

Updated on:
22 Feb 2026 05:14 pm
Published on:
22 Feb 2026 04:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर