
Amarnath Yatra Registration (Photo Source - Patrika)
Amarnath Yatra Registration 2026: श्री अमरनाथ यात्रा-2026 का शुभारंभ तीन जुलाई से होगा और यह पवित्र यात्रा 57 दिन तक चलकर 28 अगस्त को संपन्न होगी। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे। देशभर में 556 बैंक शाखाओं के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा, वहीं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
इस दौरान 13 से 70 वर्ष तक के श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे। श्रद्धालु पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर छोटे लेकिन कठिन बालटाल मार्ग से बावा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा कर सकेंगे। इस वर्ष की प्रथम पूजा जयेष्ठ पुर्णिमा 19 जून को होगी।
अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रेल से रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाले हैं। यात्रा के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य है। इंदौर शहर में अब 12 अस्पतालों में मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने की व्यवस्था रहेगी। सोमवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह सर्टिफिकेट बनाए जाएंगे। पहले शहर में सिर्फ जिला अस्पताल में ही मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने की व्यवस्था श्राइन बोर्ड वेबसाइट पर जारी लिस्ट में थी।
इसे लेकर पत्रिका ने खबर प्रकाशित की तो स्वास्थ्य विभाग ने श्राइन बोर्ड को 12 अस्पतालों में 15 डॉक्टर्स की लिस्ट भेजी। नई व्यवस्था से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। मालूम हो, इंदौर से हर साल 35 से 40 हजार यात्री अमरनाथ बाबा बर्फानी के दर्शन को जाते हैं। कई सामाजिक संस्थाओं की ओर से वहां श्रद्धालुओं के भोजन व ठहरने की व्यवस्था भी कराई जाती है। कई लोग ग्रुप के साथ यात्रा पर जाते हैं।
जिला अस्पताल- 2
पीसी सेठी- 2
सिविल अस्पताल महू- 1
सीएचसी सांवेर- 1
पीएचसी हातोद- 1
सीएचसी देपालपुर- 1
सीएचसी मानपुर- 1
हुकमचंद पॉलीक्लिनिक- 1
मल्हारगंज अस्पताल- 2
नंदा नगर- 1
एमएमएससी अरण्य नगर- 1
सीएचसी मांगीलाल चूरिया- 1
यात्रा के दौरान हर यात्री की ट्रैकिंग और सुरक्षा आसान हो सके इसके लिए उसे RFID कार्ड दिया जाएगा। इससे आपकी लोकेशन और सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी। बता दें कि अब तीर्थयात्रियों का बीमा कवर बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है, जो पहले 5 लाख था।
Updated on:
13 Apr 2026 04:35 pm
Published on:
13 Apr 2026 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
