इंदौर

दो लाख मतदाताओं के नाम-पते एक समान होने के लगाए आरोप, घर-घर कराई जांच

आयोग के पास पहुंची शिकायत: सबसे अधिक देपालपुर में, सांवेर में एक भी नहीं  
less than 1 minute read
Mar 10, 2019
indore
लाखो मतदाताओं के नाम - पते एक समान होने के आरोप लगाए घर-घर कराई जांच

इंदौर. विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव के लिए तैयार की जा रही मतदाता सूची में भी बोगस मतदाता दर्ज होने के आरोप लग रहे हैं। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष हाल ही में शिकायत पहुंची। शिकायकर्ता ने सूची में करीब दो लाख मतदाताओं के नाम और पते एक समान होने के आरोप लगाए हैं। प्रमाण के तौर पर सीडी और अन्य दस्तावेज सौंपे हैं।

निर्वाचन कार्यालय सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से सूची की जांच करा रहा है। मालूम हो, विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने भी मतदाता सूची में नाम दोहरीकरण की शिकायत की थी। भारत निर्वाचन आयोग ने बीएलओ से घर-घर जांच कराई थी। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम भी चलाया गया। इसमें जिले में एक लाख से अधिक मतदाता बढ़े हैं। शिकायत में देपालपुर विधानसभा में सर्वाधिक 66,826 लोगों के नाम दोहरीकरण में बताए हैं।

इंदौर-1 में 33,236

इंदौर-2 में 42,432

इंदौर-3 में 2,119

इंदौर-4 में 4,578

इंदौर-5 में 44,365

महू में 45,275

राऊ विधानसभा में 38,503 नाम हैं।

तीन फीसदी नाम सामने आए
जांच के बाद सामने आए तथ्य के अनुसार मिलान करने में दोहरीकरण के मात्र 3 फीसदी (6500) आंकड़े मिले हैं। सीडी के अनुसार अधिकारी प्रत्येक भाग संख्या में नाम, लिंग, उम्र और फोटो को लेकर मिलान करवा रहे हैं। कई जगह एक समान नाम व उम्र के लोग सामने आ रहे हैं, लेकिन वे अलग-अलग हैं। अधिकारी इन नामों का मौके पर जाकर मिलान करवा रहे हैं।

Updated on:
10 Mar 2019 12:17 pm
Published on:
10 Mar 2019 12:05 pm