इंदौर

तनाव से जीता, री-नीट में नहीं खोया धैर्य… इंदौर के आराध्य गर्ग ने हासिल की ऑल इंडिया 110वीं रैंक

NEET UG 2026 Result: नीट-यूजी 2026 का परिणाम जारी हो गया है। इंदौर के आराध्य गर्ग(Indore Aradhya Garg) ने ऑल इंडिया 110वीं रैंक हासिल की है। पत्रिका ने आराध्य से विशेष बातचीत की है।
2 min read
Jul 17, 2026
NEET UG 2026 Result Indore Aradhya Garg secured All India Rank 110
NEET UG 2026 Result इंदौर के आराध्य गर्ग ने हासिल की ऑल इंडिया 110वीं रैंक (souce: patrika)

NEET UG 2026 Result: नीट-यूजी 2026 का परिणाम जारी होने के साथ ही इंदौर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। शहर के आराध्य गर्ग ने ऑल इंडिया रैंक 110 हासिल की है। विशेषज्ञ विजित जैन ने बताया कि कड़े मुकाबले और सख्त परीक्षा प्रक्रिया के बीच मिली इस सफलता को विद्यार्थियों की मेहनत और निरंतर तैयारी का परिणाम माना जा रहा है।

20,882 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए

इंदौर जिले के 57 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई थी। 23,089 अभ्यर्थियों का पंजीयन था, जिनमें से 20,882 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इस तरह जिले में करीब 90 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि दो हजार से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

आराध्य से विशेष बातचीत

नीट जैसी बड़ी परीक्षा में हर मोड़ पर तनाव रहता है, आपने इसे कैसे हैंडल किया?

जवाब :परीक्षा की तैयारी में मानसिक रूप से शांत रहना सबसे जरूरी है। तनाव नियंत्रित करने के लिए मैं रोज रात को पिता के साथ मेडिटेशन (ध्यान) करता था। इससे मेरा मन शांत रहता था और आत्मविश्वास आता था। परिवार का साथ इस सफर में मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा।

कोचिंग के अलावा आपका डेली स्टडी रूटीन क्या था? सेल्फ स्टडी को कितना समय देते थे?

जवाब :मैंने कोचिंग के अलावा लास्ट मंथ हर दिन 6 से 7 घंटे सेल्फ स्टडी की। खुद से किया गया रिवीजन और कॉन्सेप्ट क्लियरिंग ही आपको दूसरों से आगे ले जाती है।

जब री-नीट की बात आई, तो उस मानसिक दबाव को आपने कैसे झेला?

जवाब : जब नीट परीक्षा कैंसिल हुई, तो वह किसी भी छात्र के लिए बड़ा झटका था। मैंने पैनिक होने की बजाय धैर्य बनाए रखा। री-नीट की तैयारी के लिए पुरानी रणनीति में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया। मुझे सालभर की मेहनत और बेसिक्स पर पूरा भरोसा था, इसलिए मैं उसी लय में आगे बढ़ता रहा।

भविष्य को लेकर अब आपका क्या विजन है? आगे की क्या योजना है?

जवाब : मेरा सपना एक बेहतरीन डॉक्टर बनकर समाजसेवा करना है। मेरा पूरा ध्यान अब एम्स भोपाल से एमबीबीएस की पढ़ाई करने पर है और मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं।

Updated on:
17 Jul 2026 09:19 am
Published on:
17 Jul 2026 09:19 am