इंदौर

देर रात तक शोर-शराबे से परेशान रहवासी पहुंचे अधिकारियों के पास

Aug 13, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

इंदौर। आनंदवन-2, स्कीम नंबर 140 के रहवासियों ने सोसायटी परिसर की कमर्शियल दुकानों और फूड जोन में देर रात तक चलने वाली गतिविधियों की शिकायत पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से की। महेश शर्मा, समीर खंडेलवाल व केके अरोरा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कुछ दुकानें रात 3 बजे तक खुली रहती हैं। रात 12 बजे बाद जन्मदिन समारोह, पटाखे और नशे के कारण शोर-शराबे से रहवासी परेशान हैं। मामले में पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एसीपी आशीष पटेल व तिलकनगर थाना प्रभारी मनीष लोधा मौके पर पहुंचे। उन्होंने रहवासियों और दुकानदारों की बात सुनकर दुकानों को रात 11:30 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए।

Updated on:
13 Aug 2026 06:01 am
Published on:
13 Aug 2026 06:01 am