13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिदम एंड रेमेडी’ में सुरों के साथ सम्मानित हुए स्वास्थ्य योद्धा

इंदौर

image

Newsdesk

Aug 13, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

इंदौर। रोटरी क्लब ऑफ इंदौर रॉयल की ओर से सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ऑडिटोरियम में ‘रिदम एंड रेमेडी’ संगीतमय संध्या आयोजित की गई। कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय और सपोर्ट स्टाफ के सेवा-भाव व समर्पण को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सरिता राव, रोटेरियन संस्कार कोठारी, दीप्ति कोठारी, रमेश कुमार जाट और सुरेंद्र कुमार त्यागी मौजूद रहे। सिद्धार्थ, रचना, नम्रता और अंशुल ने संगीतमय प्रस्तुतियां दीं। डॉ. संजीव खन्ना ने ‘पोएट ऑफ द ईवनिंग’ के रूप में प्रस्तुति दी, जबकि शताक्शी ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। अध्यक्ष डॉ. सुनैना खन्ना ने आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य योद्धाओं के प्रति कृतज्ञता जताना बताया। सचिव जगप्रीत सिंह टूटेजा ने आभार माना। डॉ. ऋतु ग्रोवर और मनोहर देव ने अवॉर्ड प्रदान किए।