
Dussehra 2025: दशहरा पर इस बार शहर में परंपरागत रावण दहन की जगह 11 मुखी शूर्पणखा का दहन (Shurpanakha Dahan) किया जाएगा। संस्था पौरुष की ओर से इंदौर के महालक्ष्मी ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम में रावण और उसके दस सिर की बजाय सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuwanshi) समेत उन महिलाओं के चेहरे पुतले पर लगाए जाएंगे, जो पति की हत्या के आरोप में जेल जा चुकी है या मामलों में आरोपी हैं। (MP News)
संस्था पौरुष के अध्यक्ष अशोक दशोरा ने बताया कि सवाल रावण का नहीं, बल्कि बुराई का अंत है। इसीलिए इस बार रावण दहन की जगह शूर्पणखा का दहन किया जाएगा। उनका कहना है कि जो महिलाएं अपने पति की हत्या करती हैं, वे समाज की सबसे बड़ी बुराई हैं। इस संदेश के लिए 11 मुखी पुतला तैयार किया जा रहा है। (MP News)
कार्यक्रम के अंतर्गत शूर्पणखा और उसकी सेना का जुलूस भी निकाला जाएगा। दहन का समय शाम 6.30 बजे तय किया गया है। आयोजन में राजा रघुवंशी के परिवार को भी आमंत्रित किया गया है। (MP News)