इंदौर

निगम की कार्रवाई के बीच एसिड की बोतल लेकर पहुंची महिला, फिर…

MP News : अतिक्रमण के खिलाफ हो रही निगम की कार्रवाई के समय एक महिला ने एसिड की बोतल लेकर आ गई। महिला को देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए।

2 min read
Apr 17, 2025

MP News :इंदौर नगर निगम ने बुधवार को महू नाका से दशहरा मैदान तक अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। महू नाका की अवैध सब्जी मंडी से जब्त सब्जी चिड़ियाघर भेजी। करीब 12 ट्रक सामान जब्त किया गया। महू नाका के बाद दशहरा मैदान पर सड़कों पर दुकान और ठेले लगाने वालों को हटाने के दौरान विवाद हो गया। अतिक्रमण के खिलाफ हो रही निगम की कार्रवाई के समय एक महिला ने एसिड की बोतल लेकर आ गई। महिला को देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए।

महिला ने एसिड पीने का प्रयास किया। निगम और पुलिसकर्मियों ने बोतल छुड़ाई। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा, लेकिन हंगामे की स्थिति बनती रही। विवाद कर रही महिला ने निगम के ट्रक में आग लगाने की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने बल का प्रयोग किया गया।

निगम और पुलिस कर्मचारी आमने-सामने

निगम ने बताया कि दशहरा मैदान क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान यह महिला हमेशा विवाद कर जब्त सामान छुड़वा लेती है। पहले भी कर्मचारियों से विवाद कर चुकी है। महिला से हुए विवाद के बाद कुछ देर निगम और पुलिस कर्मचारी आमने-सामने हो गए थे। बड़े अफसरों ने मामला शांत कराया। मालूम हो, महू नाका पर अवैध सब्जी मंडी कुछ दिन से लग रही थी। निगम ने कई बार इसे हटाया, लेकिन सब्जी की दुकानें और मंडी फिर लग जाती थी।

शिकायतें के बाद कार्रवाई

मंडी के कारण हर रोज शाम को ट्रैफिक जाम हो रहा था। इसकी शिकायतें कई बार निगम अफसरों तक पहुंचीं। अफसरों ने कुछ दिनों से अभियान चलाकर मंडी को हटाने की समझाइश दी। कार्रवाई से पहले भी अनाउंसमेंट कराया गया। इसके बाद भी दुकानें नहीं हटीं तो बुधवार शाम को कार्रवाई कर अवैध दुकानें तोड़ दीं।

Published on:
17 Apr 2025 11:06 am
Also Read
View All

अगली खबर