जबलपुर

खूबसूरत लडक़ी ने युवक को बदनाम करने उसकी गर्लफ्रेंड की आईडी बनाकर किया बदनाम

फेक अकाउंट बनाकर युवती ने किए आपत्तिजनक पोस्ट  

2 min read
Sep 11, 2020
beautiful girl make fake FB ID of boy girlfriend, posts hot pics

जबलपुर। इकतरफा प्यार में युवती ने युवक की महिला सहकर्मी का फेक सोशल अकाउंट बनाया और दोनों के सम्बंधों को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने लगी। वह उनके फोटो को मार्फ कर युवक के दोस्तों और जानने वालों को टैग करने लगी।

स्टेट साइबर सेल ने आरोपी युवती को किया गिरफ्तार

फेसबुक अकाउंट की जानकारी मिलने पर युवक और उसकी महिला सहकर्मी ने बीते दिनों स्टेट साइबर सेल में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। गुरुवार को स्टेट साइबर सेल ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अंकित शुक्ला ने बताया कि युवक और उसकी सहकर्मी युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी फोटो का प्रयोग कर किसी ने फेसबुक अकाउंट खोला है। इसके माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही है। एसपी ने फेक अकाउंट बंद कराते हुए तकनीकी जांच शुरू कराई।

आईडी के यूआरएल और आईपी लॉग्स की मदद से पता चला कि फेक अकाउंट बनाने वाली कटनी निवासी 23 वर्षीय युवती है। निरीक्षक हरिओम दीक्षित के मुताबिक आरोपी युवती ने गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को खुलासा किया कि वह पीडि़त युवती के ऑफिस में काम करने वाले उसके सहकर्मी युवक से प्यारी करती थी। उससे शादी करना चाहती थी। युवक ने उसका प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया था। उससे बदला लेने के लिए उसकी कम्पनी में काम करने वाली महिला के नाम व फोटो का प्रयोग कर उसे बदनाम करना चाहती थी।

सुरक्षा के लिए यह करें
- अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को लॉक करके रखें।
- टू फैक्टर वेरिफिकेशन ऑन रखे
- अपनी निजी फोटोज को सभी के साथ शेयर न करें।
- अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सही जन्मतिथि दर्ज न करें।


पूर्व पार्षद की फेक आईडी बनाकर पैसे मांगे
केंट के पूर्व पार्षद अमरचंद बावरिया का फेक फेसबुक अकाउंट बनाकर जालसाज दोस्तों और समर्थकों से पैसों की मांग कर रहा है। गुरुवार को बावरिया केंट थाने में शिकायत दी। एसपी कार्यालय स्थित साइबर सेल पहुंच कर फेक आईडी बंद कराने का आवेदन दिया। केंट टीआई विजय तिवारी ने बताया कि संजय गांधी नगर केंट निवासी अमरचंद बावरिया ने बताया कि किसी ने उनके नाम की फेक फेसबुक आईडी बना ली है। वह मैसेंजर के माध्यम से उनके परिचितों और वार्ड के लगभग 150 लोगों को मैसेज भेजकर पैसे की मांग कर रहा है। कई लोगों को उसने धमका कर पैसे मांगे। जालसाज ने पैसे भेजने के लिए जो डिटेल पोस्ट किया है, उसके मुताबिक आरोपी पंजाब से बैठकर ये कृत्य कर रहा है। उसने जो खाता नम्बर दिया है, वो गाजियाबाद (यूपी) में माइक्रो फाइनेंस कम्पनी का खाता है। इस खाते में लाखों रुपए के लेन-देन के विवरण की जानकारी है।

Published on:
11 Sept 2020 11:51 am
Also Read
View All