ब्रेकिंग न्यूज: 21 से 31 मार्च तक मप्र में महाराष्ट्र बसों का प्रवेश बंद, आदेश जारी
जबलपुर। महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना केस को लेकर मप्र में अलर्ट जारी हो गया है। प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पहले से ही सीमावर्ती कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया था। जिसके बाद मप्र से महाराष्ट्र जाने वाली अधिकतर बसें सीमा तक ही जा रहीं थीं, लेकिन अब एक आदेश के बाद महाराष्ट्र से आने वाली सभी बसों प्रदेश में प्रवेश नहीं कर पाएंगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में 21 मार्च से 31 मार्च के बीच महाराष्ट्र से आने वाली बसे प्रवेश नहीं कर पाएंगी इसके लिए परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, 20 मार्च से अब महाराष्ट्र से कोई बस न तो मध्य प्रदेश में आएगी और ना ही जाएगी। मध्य प्रदेश के राज्य परिवहन प्राधिकरण ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच अंतरराज्यीय बस सेवाओं पर अस्थाई रूप से 20 मार्च से 31 मार्च तक के लिए रोक लगा दी गई है।
बढ़ रहे कोरोना केस
जबलपुर से रोजाना नागपुर जाने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। जिसके चलते यहां सबसे ज्यादा खतरा है। गुरुवार को 97 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। 1312 सेंपलों की जांच की गई और 35 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक कुल 17348 मरीज जिले में हो गए हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या 401 रह गई है।