जबलपुर

मारपीट में आई चोट के चलते व्यक्ति की मौत

-परिवारजनों ने लगाया हत्या का आरोप, आठ अगस्त को सिद्धनगर में हुई थी मारपीट
less than 1 minute read
murder02.jpg
murder

जबलपुर. गोराबाजार थानांतर्गत सिद्धनगर में बीते दिनों मारपीट में घायल 40 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार को घर पर ही मौत हो गई। परिजन की सूचना पर स्थानीय बरेला पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शव को पीएम के लिए भिजवाया।
बरेला टीआई सुशील चौहान ने बताया कि घुघरी निवासी धरमू बैगा (40) की बुधवार शाम तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई। परिजन ने बताया कि धरमू बैगा आठ अगस्त को रिश्ते के भतीजे खरहर घाट जैतपुरी निवासी संतोष कोल के साथ छोटी बहन पूनम कोल के यहां मोहरिया अधारताल जा रहे थे। गोराबाजार थानांतर्गत सिद्धनगर पुलिया पर पहुंचे थे कि राजेश बग्घा ने साथी लकी सोनी व जित्तू पटेल के साथ उन्हें रोक कर पूछताछ करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने अपमानित करते हुए मारपीट की थी। इस मामले में संतोष कोल की शिकायत पर गोराबाजार पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 294, 323, 506, 34 भादवि और एससी-एसटी का प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक धरमू को जाहिरा चोट नहीं आई थी।

Published on:
14 Aug 2020 11:04 am