जबलपुर

मौसम में बदलाव: दोपहर में तेज धूप, रात में उमस से परेशान करेगा मौसम

मौसम में बदलाव: दोपहर में तेज धूप, रात में उमस से परेशान करेगा मौसम

less than 1 minute read
Mar 18, 2021
UP Weather Alert: मौसम में हो रहा बड़ा बदलाव,जारी हुआ अलर्ट,दिखेगा असर

जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी बादल छा रहे हैं तो कभी तेज धूप निकल रही है। बुधवार दोपहर भी तेज धूप होने से पारा उछला, लेकिन बादलों के बार-बार आड़े आने से ज्यादा तपिश महसूस नहीं हुई। रात में भी बादलों के कारण उमस रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आगामी दो-तीन दिनों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। गुरुवार सुबह से ही धूप तल्ख हो रही है। शाम तक सूरज ऐसे ही तपता रहेगा, हालांकि रात होने तक ठंडक मौसम में घुलने से रात को राहत रहेगी। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस था।

बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 17.9 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। सुबह की आद्र्रता 59 प्रतिशत और शाम की आद्र्रता 24 प्रतिशत थीं। उत्तर-पश्चिमी हवा एक किमी प्रतिघंटा की गति से चली। मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र-कर्नाटक तक ट्रफ लाइन के कारण हल्के बादल बने हुए हैं। 20 मार्च से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की सम्भावना है। अभी शहर में तीन-चार दिन तक काले बादलों के बने रहने और सम्भाग में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश का अनुमान है।

Published on:
18 Mar 2021 02:45 pm
Also Read
View All