जबलपुर

इस नोट के बदले मिलते हैं पांच गुना नोट, इस शहर में है सबसे ज्यादा चलन

इस नोट के बदले मिलते हैं पांच गुना नोट, इस शहर में है सबसे ज्यादा चलन  

less than 1 minute read
Jan 20, 2021
extra note

जबलपुर। ग्वारीघाट पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले दो शातिर आरोपियों को सोमवार रात गिरफ्तार किया। उनके पास से नकली नोटों की सात गड्डियां, नोटों के आकार की कागज की 40 गड्डियां, केमिकल, तीन मोबाइल और दो सील जब्त की गई है। एक सील रीवा के शासकीय स्कूल के प्राचार्य के नाम की है। आरोपी सीओडी कर्मी को असली नोटों के बदले पांच गुना नकली नोट देने का झांसा दे रहे थे।

असली के बदले पांच गुना नकली नोट देने का देते थे झांसा
जाली नोटों के दो जालसाज रंगेहाथ पुलिस के हत्थे चढ़े

सन सिटी कॉलोनी अधारताल निवासी मनोहर सिंह पटेल ने एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को दी शिकायत में बताया कि वह सीओडी में काम करता है। उसके मित्र रोहणी जोसफ ने उसे बताया कि एक व्यक्ति जाली नोट बनाता है। रोहणी कुछ दिन पहले मनोहर को आइएसबीटी ले गया। वहां राजेश शुक्ला मिला। राजेश ने मनोहर को 10, 20, 50 और 100 रुपए के नकली नोट देकर कहा कि वह डेढ़ लाख रुपए के बदले उसे छह लाख रुपए के नकली नोट देगा।

दो सील भी बरामद
पुलिस के अनुसार मनोहर सोमवार को ग्वारीघाट पहुंचा। वहां राजेश अपने साथी कैलाशपुरी निवासी राजेंद्र गुप्ता के साथ मौजूद था। राजेश और राजेंद्र नकली नोट बना रहे थे, तभी पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। आरोपियों के पास से दो सील भी बरामद हुई। एक सील रीवा के शासकीय पुष्पराज स्कूल के प्राचार्य की है, जबकि दूसरी सील पर अटैच्ड लिखा हुआ था।

Published on:
20 Jan 2021 04:34 pm
Also Read
View All