जबलपुर

मप्र की सबसे प्रसिद्ध चौपाटी, यहां का फास्ट फूड खाने खिंचे चले आते हैं लोग

मप्र की सबसे प्रसिद्ध चौपाटी, यहां का फास्ट फूड खाने खिंचे चले आते हैं लोग  

2 min read
Jun 21, 2018
famous Street Foods in mp famous chowpatty

जबलपुर। शहर में खाने पीने के दीवानों की कोई कमी नहीं है। बस मौका चाहिए। यहां की चौपाटी के सामने से गुजरने पर आधे से ज्यादा राहगीर रुक जरूर जाते हैं। शहर में अधिकतर चौपाटी में देसी फास्ट फूड, जिनमें इडली, सांभर बड़ा, मसाला डोसा समेत आलू बड़ा समोसा विशेष रूप से पसंद किया जाता है। वहीं चाइनीज पिज्जा बर्गर के दीवाने भी बहुत हैं। इन चौपाटी में मानसून के समय और भीड़ बढ़ जाती है। कई चौपाटी का मैन्यू भी बदल जाता है।

मानसून की शुरुआत के साथ ही सिटीजन का जायका में भी बदलाव देखा रहा है। हल्की बारिश की रिमझिम फुआरों के बीच चाय और कॉफी के साथ नमकीन डिशेज की डिमांड बढऩे वाली है। शहर के फूड डेस्टिनेशन और होटल्स में यूथ से लेकर हर एजग्रुप की पहुंच बढ़ेगी। शहर के फेमस ट्रेडिशनल फूड शॉप पर लोगो की भीड़ स्वादिष्ट और चटपटे जायको का आनंद ले रहे हैं। यंगस्टर्स के क्या कहने सभी अपनी-अपनी फेवरेट फूड शॉप में पसंदीदा डिश खाना पसंद कर रहे है। रेस्टारेंट के अलावा घरों में भी लोग मानसून के अकॉर्डिंग चलने का प्लान कर रहे है।

रेस्टोरेंट का बदलेगा मेन्यू्र
मानसून में रेस्टारेंट का मेन्यू भी बदलेगा। शहर के अधिकांश छोटे बड़े होटलों में चटपटे फूड की डिमांड होती है, जो कस्टमर्स की डिमांड को देखते हुए मेन्यू में समोसा-छोला, पराठा-दही, मंचूरियन, नूडल्स, दही-बड़ा, इडली-सांभर, डोसा, ब्रेड रोल आदि शामिल किया जा रहा है।

सादा खाना पसंद नहीं
बारिश के दिनों में सादा खाना और हरी सब्जियां पसंद नहीं करते। स्वाद में बदलाव के लिए लोग चौपाटी यो रेस्टोरेंट की ओर रुख करने लगते हैं। ब्रेकफास्ट के बाद भी लंच और डिनर में भी चटपटा और मसालेदार फूड पसंद किया जा रहा है। गर्मी के दिनों के बाद बारिश में लोग चटपटा खाना पसंद करते हैं।

मानसून के पसंदीदा फूड-
शहरवासियों के बीच मानसून में ज्यादातर समोसे, पोहा-जलेबी, स्वीट कॉर्न चाट, भजिया, कचौड़ी, चाट, आलू-चाप, इडली सांभर, डोसे, नूडल्स, मंचूरियन, चाय और कॉफी पीना पसंद किया जा रहा है।

यहां ले रहे जायकों का मजा
- सिविक सेंटर चौपाटी
- सदर चौपाटी।
- अहिंसा चौक कचनार स्थित मिनी चौपाटी।
- नर्मदा रोड पर लगी मोबाइल फूड वैन।
- उपनगरीय क्षेत्र रांझी बाजार में लगे फूड कॉर्नर।

Published on:
21 Jun 2018 11:53 am
Also Read
View All