जबलपुर

पति बच्चों के लिए लाया महंगे कपड़े, नाराज हुई पत्नी तो कर दी पत्थर पटककर हत्या

पति बच्चों के लिए लाया महंगे कपड़े, नाराज हुई पत्नी तो कर दी पत्थर पटककर हत्या  

less than 1 minute read
Mar 26, 2021
wife murdered husband along with lover in bhind
चाची का भतीजे पर आया दिल, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

जबलपुर। पाटन के कुकरभुका गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने बुधवार रात पत्नी पर लकड़ी और पत्थर से वार कर दिए। गम्भीर चोटें आने के कारण महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी पर लकड़ी और पत्थर से वार कर की हत्या

पाटन पुलिस ने बताया कि मूलत: तेंदूखेड़ा निवासी विनोद सिंह ठाकुर पत्नी मीना सिंह ठाकुर और दो, चार व छह साल के बच्चों के साथ पिछले एक साल से कुकरभुका में रह रहा है। वह वहां रहने वाले ईश्वर सिंह पटेल के खेत में काम करता था और वहीं रहता था। विनोद बुधवार रात बाजार गया था। वहां से वह बच्चों के कपड़े लेकर लौटा। पत्नी मीना ने कपड़ों का दाम पूछा और महंगे होने की बात कही। इस बात पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि विनोद ने पत्नी पर पहले लकड़ी और फिर पत्थर से ताबड़तोड़ वार किए। विवाद की जानकारी लगने पर ईश्वर वहां पहुंचा और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को पाटन शासकीय अस्पताल में रखवाया। गुरुवार को शव का पीएम कराने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को
गिरफ्तार किया।

इधर, महिला और किशोरी से छेड़छाड़
महिला और किशोरी से छेड़छाड़ की घटनाएं बुधवार को सामने आईं। देहात के एक थाना क्षेत्र में बाथरूम गई महिला से चंद्रभान राय ने अश्लील हरकतें की। वहीं दूसरे थाने में बाथरूम में नहा रही किशोरी से गांव के राजीव ने अश्लील हरकत की।

Published on:
26 Mar 2021 12:28 pm