जबलपुर

weather update: पश्चिमी विक्षोभ का असर: सुबह-शाम छाए हल्के बादल, पारा उछला

पश्चिमी विक्षोभ का असर: सुबह-शाम छाए हल्के बादल, पारा उछला
less than 1 minute read
Mar 11, 2021
Weather Update: बदल रहा मौसम का मिजाज, यूपी के इन जिलों में बारिश की संभावना
Weather Update: बदल रहा मौसम का मिजाज, यूपी के इन जिलों में बारिश की संभावना

जबलपुर। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी से बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह बादलों की मौजूदगी से धूप में चुभन कम रही, लेकिन पारे में उछाल के साथ गर्मी बढ़ गई। दोपहर में कुछ समय के लिए बादल छंटे तो सूरज की किरणें चुभने लगीं। बीच-बीच में उत्तर की ओर से ठंडी हवा के झोंके भी आए। शाम को एक बार फिर बादल छा गए। पश्चिमी हवा के साथ उत्तर से ठंडी बयार चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.3 और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया था। सुबह की आद्र्रता 47 और शाम की आद्र्रत 30 प्रतिशत थी। उत्तर-पश्चिमी हवा दो घंटे प्रति किमी की दर से चली।

मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्के बादल मंडरा रहे है। पश्चिमोत्तर मध्यप्रदेश, झारखंड, मराठवाड़ा के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से बुधवार को उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। आगामी दो-तीन दिन में सम्भाग में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 11 और 13 मार्च से अगले दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की सम्भावना है।

Updated on:
11 Mar 2021 11:38 am
Published on:
11 Mar 2021 11:38 am