जबलपुर

एमपी का सबसे लंबा फ्लाईओवर तैयार, नितिन गडकरी और सीएम थोड़ी देर में देंगे बड़ी सौगात

Longest Flyover MP: यह मध्य प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर 07 किमी लंबा है, इसमें एक केबल रेलवे ब्रिज और दो बो स्ट्रिंग ब्रिज भी शामिल हैं। इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना, केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी और सीएम मोहन यादव थोड़ी देर में एमपी को देंगे बड़ी सौगात...

less than 1 minute read
Aug 23, 2025
Longest Flyover MP
Longest Flyover MP(फोटो:X)

Longest Flyover MP: मध्यप्रदेश के विकास के साथ आधुनिक इंजीनियरिंग का एक और अध्याय शनिवार को जुड़ जाएगा। प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर (Longest Flyover MP) का लोकार्पण केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Inaugurated by Nitin Gadkari) और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। फ्लाईओवर बेहद खास है।

इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना

जबलपुरके मदनमहल रेलवे स्टेशन के ऊपर एलिवेटेड कॉरिडोर और चौराहे अद्भुत इंजीनियरिंग का नमूना हैं। यह जबलपुर को महानगरीय पहचान दिलाने में मददगार होगा। यह 6 साल में तैयार हुआ। पहले लागत 800 करोड़ थी, जो बढ़कर 1052 करोड़ हो गई। फ्लाईओवर के नीचे 50 हजार पौधे लगाए गए हैं। बास्केटबॉल कोर्ट, ओपन जिम, बच्चों के लिए पार्क भी विकसित किए गए हैं।

प्रदेश के सबसे लंबा फ्लाई ओवर- फैक्ट्स(Longest Flyover MP Facts)

1052 - करोड़ रुपए है लागत

07 किमी लंबा है फ्लाई ओवर

12 मीटर ऊंचा है

8 रैंप हैं इस पर चढ़ने-उतरने के लिए

385 मीटर लंबा एक्स्ट्रा डोज केबल स्टे ब्रिज

03 बो-स्ट्रिंग ब्रिज, रानीताल में 2 पुल, 1 पुल बलदेव बाग में, प्रत्येक 70 मीटर लंबा

Updated on:
23 Aug 2025 10:17 am
Published on:
23 Aug 2025 10:16 am