जबलपुर

प्रेमी युगल फरार, नाराज युवती के परिजनों ने की मारपीट

-भेड़ाघाट थाना क्षेत्र की घटना, एसपी से भी शिकायत

less than 1 minute read
कुम्हारपारा में संक्रमित पाए गए पिता-पुत्र भी हुए डिस्चार्ज, कोरोना को मात देकर पहुंचे घर ...

जबलपुर। प्रेमी युगल के घर से फरार होने की कीमत युवक के घरवालों को चुकानी पड़ रही है। दरअसल युवती के घरवालों ने युवक के परिजनों की पिटाई कर दी। धमकी दी है कि दोनों नहीं मिले तो इसका खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना होगा। दहशत में पीडि़त पहले भेड़ाघाट और शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचे।
जानकारी के अनुसार भेड़ाघाट निवासी सोनकर परिवार की युवती और केवट परिवार का युवक दो दिन पहले बिना किसी को बताए घर से भाग गए। तब से सोनकर परिवार की दहशत से केवट परिवार के लोग घर छोडकऱ अधारताल में रिश्तेदार के यहां ठहरे हैं। गुरुवार की रात युवती के घरवाले अधारताल पुलिस को लेकर पहुंचे और धमकी दी। युवक आकाश केवट के पिता राजेश केवट ने एसपी को शिकायत कर बताया कि वे शुक्रवार को भेड़ाघाट जा रहे थे। तभी रास्ते में युवती के परिजनों ने उसके साथ, उसकी पत्नी सपना और बेटी आकांक्षा के साथ मारपीट की। भेड़ाघाट थाने में भी कोई सुनवाई नहीं हुई। एसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
उधर, किशोर गायब, अपहरण का मामला दर्ज
सिहोरा थानांतर्गत बड़ी खेरमाई निवासी पान बाई परिहार ने शुक्रवार को थाने पहुंच कर 17 वर्षीय बेटे महेंद्र सिंह के गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार महेंद्र सिंह गुरुवार को मामा के साथ मुरैठ में काम करने गया था। वहां से दोपहर में खाने की छुट्टी के समय गया, तो लौट कर नहीं आया। चारों तरफ तलाश के बाद भी पता नहीं चला। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Published on:
12 Sept 2020 11:21 am
Also Read
View All